दिवंगत कैप्टन गोपाल पंडा के निवास पहुंचे विस अध्यक्ष महंत

Posted On:- 2022-05-14



रायपुर (वीएनएस)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत विगत दिनों स्टेट हेलीकॉप्टर के हादसे में मृतक पायलेट कैप्टन गोपाल पंडा के निवास पहुंचे। उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतृप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बांधाया। परिजनों से चर्चा के दौरान भविष्य की चिंताओं पर मुख्यमंत्री के आगमन पश्चात चर्चा कर दूर करने आश्वस्त किया है।

विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, स्व. पंडा हंसमुख, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ पायलेट रहे हैं, वे समूचे छत्तीसगढ़ से भली भांति परिचित थे, मैंने उनके साथ कई यात्रायें की है। अनेकों बार वो विषम परिस्थितियों में भी हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लेंड कराना जानते थे। उनका यूं हम सबके बीच से चले जाना बेहद दुःखद तो है ही साथ ही परिवार के साथ-साथ राज्य की भी अपूरणीय क्षति है। इस दौरान  डॉ धारणदास महंत के साथ नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा भी उपस्थित थे। उन्होंने ने भी स्व. गोपाल पंडा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।