रायगढ़ (वीएनएस)। जिले के आदर्श ग्राम्य भारती हायर सेकंडरी स्कूल पुसौर की छात्रा कुमारी कुंती साव ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है । 12 वीं की प्रावीण्य सूची में जिले के 4 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनायी है। मेरिट लिस्ट में अभिनव वी एम एच एस स्कूल पुसौर के शिवम साव ने 5 वां स्थान प्राप्त किया है । उन्हें 95.40 % अंक मिले हैं। इसी तरह प्रावीण्य सूची में आदर्श ग्राम्य भारती हायर सेकंडरी स्कूल पुसौर के छात्र एकांत प्रधान को 95 % अंक के साथ 6वां और नीति पांडेय को 94.60% अंक के साथ 8 वां स्थान मिला है
14 मई को दोपहर 12 बजे मंत्री, छ.ग.शासन, स्कूल शिक्षा विभाग डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाईट https://www.cgbse.nic.in और https://results.cg.nic.in पर देखा जा सकता है।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने टॉपर्स को प्रेषित किया शुभकामना संदेश : 12वीं की स्टेट टॉपर कुंती साहू, दसवीं की स्टेट टॉपर सुमन पटेल और आत्मानंद स्कूल की स्टेट टॉपर मुस्कान अग्रवाल तीनों को स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शुभकामना संदेश प्रेषित किया है ।
कलेक्टरने बच्चों को दी बधाई : कलेक्टर भीम सिंह ने सभी छात्रों को उनकी सफलता के लिए बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी हैं ।