ब्रेकिंग : माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता

Posted On:- 2022-05-14



अगरतला (वीएनएस)। त्रिपुरा ने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। डॉ. माणिक साहा राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को बिप्लब देव के इस्तीफा देने के बाद साहा को राज्य का अगला मुखिया चुना गया है। विधायक दल की हुई बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। पेशे से दांतो के डॉक्टरों रहे साहा भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं में शामिल किया जाता है। वर्तमान में वह प्रदेश अध्यक्ष हैं। पिछले महीने वह राज्यसभा का चुनाव जीतकर ऊपरी सदन के सदस्य बने हैं।

बता दें कि दोपहर को तत्कालीन मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा देने हुए कहा था कि, “राज्य में भाजपा का आधार मजबूत करने के लिए मुझे विभिन्न क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। मुझे आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री की स्थिति में रहने के बजाय एक सामान्य कार्यकर्ता (पार्टी कार्यकर्ता) के रूप में काम करना चाहिए।”