ब्लड बैंक खुलने से पूरे जिला ही नही आस-पास के कई जिले के लोग हो रहे लाभान्वित

Posted On:- 2022-05-14



कोरिया (वीएनएस)। मनेंद्रगढ़ केंद्रीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक खुलने से आसपास के कई जिलों के लोगों को फायदा मिल रहा है। शनिवार को दिलप्रीत कौर (हनी) और दुर्गा इलेक्ट्रॉनिक के संचालक मनोज ने AB+ ब्लड डोनेट किया और सुयश गुप्ता ने B+ और आशीष भारती ने O+ ब्लड डोनेट कर जरूरत मंदो की सहायता की।

इस समय मेडिकल स्टाफ और समाज सेवी अंकुर जैन उपस्थित रहे। अंकुर जैन ने बताया कि प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को भी ब्लड बैंक से ब्लड दिया जा रहा है। उसके लिए डॉक्टर से लिखवा कर लाना एवं क्रॉस मैच के लिए 2ml मरीज का खून लाना जरूरी है ।

ब्लड बैंक खुलने से एक ओर जहा मरीजों की जान बच रही है वहीं दूसरी ओर आर्थिक बोझ भी कम पड़ रहा है। केंद्रीय चिकित्सालय में ब्लड मात्र1050 रुपये में दिया जा रहा है। जो कि सरकार ने तय दर है, उसमें लोगो को उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीज अब कोई भी ब्लड ग्रुप डोनेट करके अपनी जरूरत के अनुसार ब्लड प्राप्त कर सकते हैं।