धमतरी (वीएनएस)। भारतीय जनता पार्टी, भूपेश बघेल की सरकार के विरोध में 16 मई सोमवार को बड़ा आंदोलन जेल भरो के माध्यम से करने जा रही है जिसकी व्यापक तैयारी हेतु पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर के दिशा निर्देश पर कार्य विभाजन कर पूरी पार्टी सामूहिकता के साथ जुटी हुई है।
आंदोलन की सफलता के लिए सभी नेता गांव-गांव, वार्ड-वार्ड में कार्यकर्ताओं को सरकार की दमनकारी नीतियों तथा मजदूर, किसान, महिलाओं एवं कर्मचारियों के साथ किए गए भेदभाव को आम जनता के सामने लाने के लिए सक्रिय करने में जुटे हैं। इसी के तहत उक्त आंदोलन के विधानसभा प्रभारी तथा पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामू रोहरा अलसुबह रामसागर पारा ,पोस्ट ऑफिस, नयापारा ,अंबेडकर, सोरिद, जोधापुर, डाक बंगला, सुंदरगंज ,अधारी नवागांव वार्ड में आम जनमानस के बीच पहुंचकर श्री रोहरा पहुंचे। जेल भरो आंदोलन में सभी वर्गों को सामूहिकता के साथ सम्मिलित होने की अपील करते हुए कहा कि साढ़े 3 वर्ष के भूपेश बघेल के कार्यकाल में पूरा प्रदेश असुरक्षित है। इसलिए अब वह दिन आ गया है कि उनकी गलत नीतियों का विरोध करें। आने वाले चुनाव में उखाड़ कर होते हुए फिर से भाजपा के सुरक्षित हाथों में प्रदेश की बागडोर दें। महिला नेत्री मोनिका देवांगन तथा पार्षद श्यामा साहू ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध 16 मई को जेल भरो आंदोलन के जरिए उल्टी गिनती की शुरुआत बताते हुए महिलाओं के बढ़-चढक़र उपस्थिति पर जोर दिया। उक्त अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी, पार्षद दीपक गजेन्द्र, रितेश नेताम पूर्व पार्षद ,चित्ररेखा निर्मलकर,दयाशंकर सोनी,विजय ठाकुर, मुकेश शर्मा,कुलेश सोनी,पिन्टू यादव,सनत साहू उपस्थित रहे।