धमतरी (वीएनएस)। 30 किलो वर्मी खाद की जगह 20 किलो खाद मिलने से ग्राम खरतुली में आज किसानों सोसायटी के सामने हंगामा किया,और कम मात्रा में खाद देने को लेकर अपना विरोध जताया.बता दें कि सोसायटी में जब 30 किलो के वर्मी कंपोस्ट खाद के पैकेट को किसानों ने मौके पर तौल किया तो किसी मे 19-20 और किसी किसी मे बोरी का 20 से 21 किलो ही वजन था.किसान हीरा साहू,देवेंद्र साहू, ललित साहू,प्रीतम साहू,सुदर्शन साहू,तामस सिन्हा,किशोर साहू सहित अन्य किसानों का कहना है कि वर्मी कंपोस्ट खाद के प्रति बोरी में उनको 100 रुपये का नुकसान हो रहा है जबकि किसानों को प्रति एकड़ 90 किलो यानी 3 बोरी वर्मी कंपोस्ट खाद दिया जा है.ऐसे में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ है.किसानों का कहना है कि उनको वर्मी कंपोस्ट खाद लेने में कोई दिक्कत नही है बशर्ते उनको सही वजन में खाद दिया जाए.जिससे किसानों में शासन प्रशासन के खिलाफ काफी नाराज हैं. साथ ही किसानों का मांग है कि उनको सही वजन में खाद दिया जाए।
जबकि सोसायटी के कर्मचारियों खेमन यादव का कहना है कि वर्मी कंपोस्ट खाद गौठान से आया है और जैसा आया है वैसे ही किसानों को दे रहे है।