10वीं-12वीं बोर्ड के प्रावीण्य सूची में जिले के 5 विद्यार्थी

Posted On:- 2022-05-14



धमतरी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है जिसमें प्रदेश के टॉप टेन सूची में धमतरी के 5 विद्यार्थियों को स्थान मिला है। 12वीं में मॉडल स्कूल की छात्रा श्रीया पांडे छठवें स्थान पर व खुशांक देवांगन ने 10वें स्थान पर जगह बनाया है। वही दसवीं बोर्ड में अजीम प्रेमजी स्कूल के विवेक देवांगन पांचवें तर्रागोंदी के मुकेश कुमार आठवें और बोरसी स्कूल के भूपेश कुमार नौवें स्थान पर रहे हैं। सभी विद्यार्थियों को बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा है। जिले के 5 विद्यार्थियों के प्रावीण्य सूची में स्थान पर बनाने पर विधायक रंजना साहू,कलेक्टर पीएल एल्मा, महापौर विजय देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी रजनी नेल्सन ने बधाई दी है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शनिवार दोपहर 12 बजे बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसके साथ ही 10वीं एवं 12वीं की मेरिट सूची जारी की गई है ।शिक्षा मंडल द्वारा जारी मेरिट सूची में धमतरी जिले से 4 विद्यार्थियों को स्थान मिला है। 12वीं में जिले में प्रथम स्थान और राज्य में छठे स्थान पर मॉडल इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा श्रीया पांडे रही है। जिन्होंने 95त्न अंक प्राप्त किया है। पिता अशोक पांडे पेशे से पुरोहित हैं। मां गायत्री पांडे गृहणी है। बड़ी बहन वर्षा पांडे बीबीए की छात्रा और छोटा भाई अभिषेक पांडे दसवीं का छात्र है। मेरिट सूची जारी होते ही श्रीया के घर बधाई देने वालों का सिलसिला चल पड़ा है। मॉडल स्कूल के दो विद्यार्थियों के मेरिट में आने पर प्राचार्य नीता सालोमन, प्रबंधक अशोक देशमुख सहित सभी शिक्षकों ने बधाई दी है।

बेहद खुशी महसूस हो रही है

मां गायत्री पांडे ने बताया कि उन्हें बेहद खुशी हो रही कि उनकी बेटी आज मेरिट में स्थान बनाया है। हमेशा ही परिवार का सपोर्ट रहा है।वह पढ़ाई ही करती रहती थी उसको बोलना पड़ता था कि कभी थोड़ा टहल लिया करो जबरन वाला मूड फ्रेश करने के लिए मन को शांति के लिए वह मंदिर ले जाया करती थी।

श्रेया अलग छात्रा है

कॉमर्स के शिक्षक मनोज पवार ने बताया कि उन्हें बेहद खुशी हो रही है कि उनकी पढ़ाई हुई छात्रा आज मेरिट में स्थान बनाया है। लेकिन वह इससे ज्यादा प्रतिशत की उम्मीद कर रहे थे। अन्य विद्यार्थियों से श्रेया अलग है। इतनी खुशी हो रही है कि वह शब्द में बयां नहीं कर सकते हैं।

श्रीया का सपना आईएएस ऑफिसर बनने का

पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्रीया पांडे ने बताया कि उन्हें मेरिट में आने का भरोसा था। कोरोना संक्रमण के बावजूद उन्होंने अपने पढ़ाई में कोई कमी नहीं की। कम से कम 5 से 6 घंटा व रोजाना पढ़ाई करती थी। घर का सपोर्ट के अलावा स्कूल विशेषकर कॉमर्स के मनोज पवार सर का विशेष सहयोग रहा। जिन्होंने हमेशा उन्हें मोटिवेट किया। वह बीकॉम सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर से करना चाहेगी। उसके बाद यूपीएससी की परीक्षा देकर आईएएस बनना चाहती है। श्रीया को शायरी लिखने का भी शौक है।

सुपेला के छात्र ने बाजी मारी

12वीं के प्रावीण्य सूची में मॉडल इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के ही कॉमर्स के विद्यार्थी खुशांक देवांगन ने राज्य में दसवां स्थान प्राप्त किया है। पिता ओमप्रकाश देवांगन पेशे से व्यवसाई और मां कल्याणी देवांगन गृहणी है।प्रखर समाचार से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि उनको मेरिट में आने की उम्मीद नहीं थी लेकिन प्रतिशत अच्छा आएगा यह सोचते थे। उनका सपना सीए बनने का है जो भिलाई या रायपुर में इसकी कोचिंग करेंगे। रोजाना स्कूल के अलावा वे 2 से 3 घंटे की पढ़ाई करते थे। मेरिट में आने की आने का श्रेय परिवार जनों के अलावा शिक्षकों और दोस्तों को देना चाहेंगे।

विवेक ने बनाया दसवीं में पांचवा स्थान

विहार कॉलोनी निवासी विवेक देवांगन ने 97.67त्न अंक प्राप्त कर दसवीं में राज्य में पांचवें और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।पिता गजेंद्र देवांगन और मां रोशनी देवांगन दोनों अजीम प्रेमजी स्कूल में टीचर हैं। प्रखर समाचार से चर्चा करते हुए विवेक ने बताया कि वह गणित विषय लेकर आगे इसरो में जाना चाहते हैं।स्कूल के 8 घंटे की पढ़ाई के अलावा वह घर में लगभग 5 से 6 घंटा रोजाना पढ़ाई करते थे। स्कूल का भी लगातार सपोर्ट रहता था। सुबह शाम अलग से क्लास लिया जाता था। उन्हें तकनीकी क्षेत्र में विशेष रूचि है। माता-पिता टीचर होने के साथ ही उनका बहुत सपोर्ट रहता था।

किसान के बेटे ने किया कमाल

ग्राम तर्रागोंदी निवासी ओकेश कुमार ने दसवीं मेरिट सूची में 97.17त्न अंक प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया है। पिता हेमंत कुमार और मां संत कुमारी पेशे से किसान है। ओकेश ने प्रखर समाचार से चर्चा करते हुए किसान परिवार से होने के बावजूद हुए अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं की। उन्हें उम्मीद थी कि वे मेरिट में जरूर आएंगे। परिवार उनका हमेशा प्रेरित और प्रोत्साहित करता था। वह गणित विषय लेकर आई ए एस ऑफिसर बनना चाहेंगे।गांव वाले बेहद खुश हैं लगातार बधाई दे रहे हैं।

भूपेश को पढ़ाई के अलावा क्रिकेट, कबड्डी में रुचि

ग्राम बोरसी के भूपेश कुमार गजेंद्र ने 97त्न अंक प्राप्त कर राज्य में नौवां स्थान रात किया है। पिता वीरमणि गजेंद्र पेशे से निजी चिकित्सक है मां राजेश्वरी ग्रहणी है। चर्चा करते हुए भूपेश ने बताया कि बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं स्कूल के अलावा वह रोजाना 3 से 4 घंटे की पढ़ाई करते थे। गणित में विशेष रूचि है इस वजह से वह 11वीं में गणित विषय लेंगे आगे यूपीएससी की तैयारी करेंगे। परिवार वाले का लगातार सपोर्ट रहता था। इसका श्रेय परिवार के साथ शिक्षकों को देना चाहेंगे विशेष रूप से झलक राम शिक्षक को।उनकी विशेष रूचि क्रिकेट और कबड्डी में है।

प्रावीण्य सूची में शामिल विद्यार्थियों को विधायक ने दी बधाई

आज का दिन सभी छात्र छात्राओं के लिए खुशियों से भरा रहा। क्योंकि विगत 2 वर्षों के उपरांत कोरोना संक्रमण के रोकथाम के बाद इस वर्ष हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा ऑफलाइन पद्धति के माध्यम से संपन्न हुई, जिसका रिजल्ट आज जारी किया गया। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के जारी किए गए रिजल्ट के तहत धमतरी जिले के छात्र-छात्राओं ने भी जिले का नाम रोशन करते हुए प्रवीण्य सूची में स्थान हासिल करते हुए समस्त क्षेत्र का नाम रोशन किए। विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने धमतरी विधानसभा का नाम रोशन करने वाली कक्षा बारहवीं की कु. श्रेया पांडे पिता अशोक पांडे मॉडल इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल कि छात्रा ने पुरे प्रदेश में चतुर्थ स्थान एवं हाई स्कूल कि सूची में विवेक कुमार देवांगन पिता गजेंद्र देवांगन अजीम प्रेमजी हाई स्कूल शंकरदाह के छात्र ने पूरे प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल करने पर विधायक ने दुरभाष मोबाइल के माध्यम से छात्र छात्राओं को उनका कुशलक्षेप जानते हुए पढ़ाई के संबंध में विस्तृत चर्चा किए एवं प्रदेश में प्रवीण्य सूची में नाम आने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए एवं विधायक ने उनके माता पिता से बात कर उन्हें भी बधाई दिए।