महासमुंद (वीएनएस)। 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित हो चुके है। जिले में दसवीं में 7 छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 और वही 12वीं में एक छात्र ने टॉप सूचि में अपनी जगह बनाई है। 12वीं बोर्ड में महासमुंद के द न्यू होलिफैथ स्कूल के होनहार छात्र जिनेद्र बरीहा ने 94.80 प्रतिशत के साथ 7वां रैंक हसील कर महासमुंद जिले को गौरवान्वित किया है।
वहीं जिले में 10वी कक्षा में 7 छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है। सरायपाली की मीनाक्षी प्रधान 98% के साथ तीसरे स्थान पर, सरायपाली की नैंसी पटेल 97.50% के साथ 6वें स्थान पर, तुमगांव के शुभम निषाद 97.33% के साथ 7वें रैंक पर, पिथौरा की पूजा सिन्हा 97% के साथ 9वें स्थान पर, सरायपाली की भवानी पटेल 97% के साथ 9वें स्थान पर, सरायपाली की महक अग्रवाल 96.83% के साथ 10वें स्थान पर, सरायपाली की प्राची भोई 96.83% के साथ 10वें स्थान पर रही है। 10वीं में ज्यादातर छात्राओं ने बाजी मारी है।