बालोद (वीएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बालोद जिले के सभी न्यायालयो में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिनमें राजीनामा योग्य प्रकरणो में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमन सिंह ने बताया कि प्रकरणो के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमो से उनकी उपस्थिति में निराकृत किए जाने के अतिरिक्त स्पेशल सीटिंग के माध्यम से भी पेटी अफेन्स के प्रकरणो को निराकृत किया गया। इस सिलसिले में न्यायामूर्ति गौतम भादुड़ी कायर्पालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने इस सम्पूर्ण लोक अदालत को सफल बनये जाने के लिए निरंतर प्रयास करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी लगातार अधिक से अधिक मामलो को निराकृत किए जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इसी तारतम्य में जिला व सत्र न्यायलय बालोद व व्यवहार न्यायलय स्तर पर डौडीलोहारा, गुंडरदेही में और राजस्व न्यायालयों में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जिला व सत्र न्यायाधीश बालोद माननीय डॉ. प्रज्ञा पचैरी के निर्देशानुसार इस लोक अदालत के लिए कुल 07 खंडपीठ का गठन किया गया। इसमें प्री लिटिगेशन के बैंक, विद्युत, जलकर, बीएसएनएल व राजस्व न्यायालयों में कुल 12 खंडपीठ का गठन किया गया। जिसमें कुल 10,091 प्रकरण रखे गए। जिसमें 10,071 प्रकरणो का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। प्री लिटिगेशन के कुल 469 प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। जिसमे लगभग 299375 रुपए राशि का अवार्ड पारित किया गया। इसी प्रकार न्यायालय में 829 मामलो का निराकरण करते हुए कुल 10134850 रुपए की राशि का अवार्ड पारित किया गया।
सुलह व समझौते से तलाक छोड़ साथ रहने पर राजी कुटुंब न्यायालय बालोद में ग्राम नाहंदा निवासी ईश्वर पटेल वि. श्रीमती ईशा पटेल का धारा 09 हिन्दू विवाह अधिनियम के अंतर्गत तलाक का प्रकरण वर्ष 2020 से चल रहा है, जिसका प्रधान न्यायाधीश गिरिजा देवी मरावी की ओर से समझाइश देकर दोनों पक्षों को आपसी मतभेदो को भुलाकर एक साथ पूरे परिवार में रहने की समझाइस दी गई। 14 मई 2022 को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से दोनों पक्ष आपसी सहमति से प्रकरण को समाप्त कर पुन: मधुर संबंध स्थापित करते हुए राजीनामा किया गया।
नेशनल लोक अदालत में पति पत्नी के मध्य हुए राजीनामा : ग्राम तमोरा निवासी होमेश्वरी साहू की ओर से अपने पति निर्मल कुमार साहू से धारा 125 द.प्र.संहिता भरण पोषण का मामला लगभग 02 वर्ष से चला आ रहा था। जिसका न्यायाधीश कुटुंब न्यायलय बालोद श्रीमती गिरिजा देवी मरावी की ओर से सलाह व समझाइश देकर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। आज 14 मई 2022 को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से होमेश्वरी अपनी पुत्री काजल साहू के साथ अपने पति निर्मल कुमार के साथ रहने को तैयार हुई तथा जिला न्यायालय बालोद में न्यायाधीश गिरिजा देवी मरावी की ओर से प्रकरण को समाप्त कर दोनों को आपसी मतभेद को छोड़ कर एक साथ रहने की समझाइश दी गई।