ठक्कर परिवार के तीन सदस्यों ने किया देहदान

Posted On:- 2022-05-14



भिलाई (वीएनएस)। हुडको, एलआईजी- 209 के ठक्कर परिवार के तीन सदस्यों ने एकसाथ देहदान कर मानवता की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत श्रमिक नेता रमणिकलाल ठक्कर, उनके बड़े भाई लवजी भाई ठक्कर और भाभी कांता बेन ठक्कर ने प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी की काउंसलिंग के माध्यम से देहदान का संकल्प पत्र जारी किया। उनकी वसीयतों में मरणोपरांत अपना मृत शरीर मानवता की भलाई के लिए राजीव लोचन आयुर्वेदिक कॉलेज चंदखुरी को अध्ययन के लिए समर्पित करने का उल्लेख है। मानवता की भलाई के लिए प्रनाम के माध्यम से देहदान की इस नेक पहल के दौरान उपस्थित जनों में पवन केसवानी, अरुण शर्मा, प्रेमसिंह चंदेल के अलावा देहदान की वसीयत में साक्षी रिश्तेदार के रूप में हस्ताक्षर करने वाले भावेश कुमार ठक्कर, कुसुम ठक्कर तथा रितिका ठक्कर ने सहभागिता प्रदान की।