चेक बाउंस के मामले में दो कारोबारी गिरफ्तार

Posted On:- 2022-05-14



रायपुर (वीएनएस)। चेक बाउंस के मामले में फरार दो कारोबारियों को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ न्यायालय से जारी हुआ वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में बताया कि सराफा कारोबारी आरोपी मुकेश बदलानी और सुनील बदलानी को आज चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया है। 3 लाख रुपये चेक बाउंस मामले में दोनों फरार चल रहे थे।