कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज मिला 1 संक्रमित, सक्रिय मामले 28

Posted On:- 2022-05-14



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसर 14 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.04 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 2,675 सैंपलों की जांच में 01 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 1 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुआ।

आज रायपुर से 1 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। शेष 27 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। सक्रिय मामलों की संख्या अब 28 है।

प्रदेश के 19 जिले दुर्ग, कबीरधाम, बेमेतरा, बालोद, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। इसके अलावा 9 जिले धमतरी, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली एवं बलरामपुर में 1-1, राजनांदगांव एवं जशपुर में 2-2 तथा रायपुर में कोरोना के 18 मामले सक्रिय हैं।