[caption id="attachment_61064" align="aligncenter" width="275"]
Rashifal[/caption]
नई दिल्ली :(वीएनएस) दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
मेष राशि (Aries)
आज आपके मित्रों द्वारा सहयोग और धन दोनों प्राप्त होगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव होने के संकेत दिखायी दे रहे हैं। आज पति-पत्नी के संबंध आनन्द वाले रहेंगे। प्रेम संबंध में किसी प्रकार के अलगाव की स्थिति बन सकती है। संतान के प्रति आपकी लापरवाही आज आपको भारी पड़ सकती है।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिये सामान्य फलदायी रहने वाला होगा। आज के दिन किसी भी विषय पर अधिक चिन्तन न करें अन्य़था आप मानसिक रूप से कमजोर हो सकते हैं। आज आपका शॉपिंग और मौज मस्ती में भी समय व्यतीत करें तो बेहतर रहेगा। शिक्षा के लिये दिन प्रतिकूल रहने वाला है।
मिथुन राशि (Gemini)
आज किसी महत्वपूर्ण व्यवसायिक कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। आज के दिन छात्रो का पढ़ाई के प्रति ध्यान भंग हो सकता है। भूमि या मकान से संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। अविवाहित जातको को नये वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। प्रेम प्रसंग के लिये भी दिन ठीक रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
आज कार्यस्थल में आपके काम की जमकर प्रशंसा होगी। आज आपके सहकर्मी आपको बेहतर कार्य करने के लिये प्रोत्साहित करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होने से घर पर खुशी का वातावरण रहेगा। संतान का सुख अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि (Leo)
सेहत में आज थकान और बेचैनी हो सकती है। व्यापारिक लाभ के लिये आझ आपको यात्रा करने की आवश्यकता पड़ सकती है। बैंक के काम में परेशानी आ सकतीहै। आज अपने बच्चों के कार्यकुशलता को देखकर से प्रसन्न होंगे। जिस काम के लिए आप अधिक प्रयत्न कर रहे है उसमें आज कार्य सिध्दि हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo)
आज आपको मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातको को बड़े अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा।आज अपने काम में पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना संबंधों में और अधिक मजबूती देगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज स्थिति सामान्य रहने वाली है।
तुला राशि (Libra)
छिपे हुये विरोधियों से भी आपको आज सावधान रहना चाहिये।आज आपके घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज अचानक ही कोई बड़ा खर्चा सामने आने से बजट गड़बड़ा सकता है। आज आप अपनी दिनचर्या में और अधिक बेहतर सुधार करेंगे जिससे सेहत अचछी रहेगी। संतान का सुख अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
इस समय ग्रह गोचर आपके लिए किसी नई उपलब्धि का निर्माण कर रहा है, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभकारी सिध्द होगी। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही है। आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। शिक्षा के लिये दिन बेहतर रहने वाला है।
धनु राशि (Sagittarius)
बीमा क्षेत्र में मार्केटिंग से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। टार्गेट पूरा न होने के कारण तनाव रह सकता है। व्यवसाय संबंधी कोई समस्या हल होगी तथा किसी नए कार्य के शुरू करने संबंधी रूपरेखा भी बनेगी। परिवार के लोग आज किसी पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम तय कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn)
आज कार्यक्षेत्र में आपको गतिरोध का सामना करना पड़ेगा। आज कुछ व्यर्थ के विषयों में आप ज्यादा रुचि लेंगे जिससे दिन की उपयोगिता कम हो पायेगी। आफिस में आज के दिन स्टाफ संबंधी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। आज दाम्पत्य सुख अच्छा रहने वाला है। प्रेम प्रसन्ग में अलगाव हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी अवश्य रखनी चाहिये। आज अपने पूरे आत्मविश्वास के साथ और अपनी आर्थिक क्षमता अनुसार काम करें तो परिणाम बेहतर प्राप्त होगें। लव रिलेशनशिप से संबंधित बातों की तरफ फिलहाल आप ध्यान नहीं दे पाएंगे। शिक्षा में परीक्षा से घबराहट हो सकता है।
मीन राशि (Pisces)
सेहत में आज पेट दर्द की तकलीफ हो सकती है। आज कारोबार के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज के दिन व्यापार में सफलता के लिये अनुचित साधनों को अपनाने से बचना चाहिये। आज आपके भाई-बहन आपके साथ अपना व्यवहार अच्छा रखेगें। आज गृहस्थी के सुख साधन के वस्तुओं की खरीद कर सकते हैं।