टॉपर कुंती साव,सुमन पटेल को सांसद गोमती साय ने दी बधाई

Posted On:- 2022-05-15



रायगढ़ (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित बारहवीं की परीक्षा में पुसौर की छात्रा सुश्री कुंती साव ने 98.20 प्रतिशत एवं दसवीं की परीक्षा में बरमकेला की छात्रा सुश्री सुमन पटेल ने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। इस चमकीली सफलता पर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद गोमती साय ने दोनों होनहार बेटीयों को फोन कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

वहीं रायगढ़ एवं जशपुर जिले के मैरिट सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं के साथ उन सभी 10 वीं और 12वीं कक्षा के सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

छात्र-छात्राओं से कहा कि आप इसी प्रकार से सफलता के नए आयाम स्थापित करें और प्रदेश देश का नाम रोशन करें। और जिन बच्चों को आशा अनुरूप परिणाम नहीं प्राप्त हुआ है, वो आगे अच्छी मेहनत करें। क्योंकि मेहनत करने वालो की कभी हार नही होती।