कांग्रेस का नवसंकल्प शिविर रविवार को राजस्थान में पूरा हो गया है। इस शिविर में कांग्रेस ने कई नवसंकल्प लिए हैं। जो संगठन, सामाजिक, आर्थिक आदि अलग अलग क्षेत्रों से संबंधत हैं। कांग्रेस की सबसे बड़ी समस्या संगठन का कमजोर होना माना जाता रहा है। इस शिविर में संगठन को मजबूत करने के लिए कई संकल्प लिए गए हैं। जैसे 90 दिनों के भीरत कांग्रेस के सभी पदों पर नियुक्ति का संकल्प है। यह अच्छी बात है क्योंकि आए दिन शिकायत की जाती थी कि पद महीनों से सालों से खाली हैं, लेकिन उन पर पदाधिकारियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है जब पद है और पदाधिकारिी नहीं है तो संगठन का काम होगा कैसे। यूपी सहित पांच राज्यो में चुनाव हुए दो माह से ज्यादा हो गए हैं लेकिन हटाए गए अध्यक्षों की जगह नए अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं की गई है। चिंतन शिविर का संकल्प है कि तीन माह में सभी पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी। इससे संगठन मजबूत होगा तथा पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से काम करेगा. यह नवसंकल्प भी अच्छा है कि पार्टी में अब आधे से ज्यादा पदों पर युवाओं की नियुक्ति की जाएगी तथा कोई भी पदाधिकारी एक पह पर पांच साल से ज्यादा नहीं रहेगा। एक परिवार से एक ही व्यक्ति तो संगठन में पद और चुनाव में टिकट दिया जाएगा। इससे युवाओं को संगठन में काम करने का ज्यादा मौका मिलेगा। जो अच्छा काम करेगा उसे ऊंचे पदों पर नियुक्त किया जाएगा। इससे पार्टी के अच्छा काम करनेवाले पदाधिकारियों को ज्यादा काम करने का मौका मिलेगा। पाटी के पदाधिकिारियो व टिकट वितरण में जो भाईभतीजीवाद होता था अब नहीं होगा। एक पदाधिकारी अपने ऊंची पहुंच के चलते पांच से ज्यादा एक पद पर नहीं रहेगा तो इससे हर पांच साल में नए लोगों को काम करने का मौका मिलेगा। इस बार सभी कांग्रेस के सदस्यों को कांग्रेस के इतिहास, कांग्रेस की विचारधारा, कांग्रेस के मूल्यों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण देने का संकल्प है। इससे कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता बने रहेेंगे। वह भविष्य में कांग्रेस को छोड़कर नहीं जाएंगे। अभी कांग्रेस सत्ता में नहीं है तो बहुत से लोग सत्ता के लिए दूसरे दलों में चले जाते हैं। कांग्रेस अपने नेता व सदस्य को नैतिक रूप से ज्यादा मजबूत बना सकेंगे तो उसके नेता व कार्यकर्ता कैसा भी लालच दिया जाए पार्टी के प्रति निष्ठावान बने रहेंगे। कांग्रेस ने बदलते वक्त के अनुसार कुछ नए विभीग बनाने की संकल्प लिया है, इससे कांग्रेस के और भी बहुत से लोगों को पद पर नियुक्त कर उनका उपयोग पार्टी हित में किया जा सकेगा। कांग्रेस ने ब्लाक के बाद मंडल स्तर पर संगठन बनाने की बात भी कही है इससे कांग्रेस आने वाले दिनो में भाजपा का मुकाबला मंडल स्तर पर भी ज्यादा बेहतर तरीके े कर सकेगी। नव संकल्प शिविर में माना जा रहा था कि राहुल गांधी को अध्यक्ष पद संभालने के लिए मना लिया जाएगा लेकिन ऐसा हो नहीं सका है, सभी लोगों ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया है। इस पर रविवार को कोई फैसला नहीं हो सका हैै। उम्मीद है कि इस पर आने वाले दिनों में कोई फैसला जरूर हो जाएगा। अभी सोनिया गांधी कई महीनों से अंतरिम अध्यक्ष है, राहुल गांधी अध्यक्ष पद संभाल लेंगे तो उससे पार्टी मजबूत होगी। उसमें नई ऊर्जा का संचार होगा। पाटी ज्यााद उत्साह से भाजपा का मुकाबला हर स्तर पर करेगी। जहां तक ईवीएम से चुनाव नहीं करवाने का संकल्प हैं तो यह कांग्रेस की पुरानी मांम है। लेकिन यह मांग ऐसी है कि इसका विरोध देश की बड़ी आबादी करेगी।या नया संकल्प