धमतरी (वीएनएस)। भाजपा के 16 मई को किए जा रहे जेल भरो आंदोलन के लिए पूर्व मंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने पार्टी संगठन तथा सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ को अलग-अलग जिम्मेदारी देकर आंदोलन को विराट स्वरूप देने पूरी ताकत लगा दी है। विशेषकर भीड़ की पूरी जिम्मेदारी तथा आंदोलन में आने वाले कार्यकर्ताओं को व्यवस्था देने की कमान भारतीय जनता युवा मोर्चा के धमतरी जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी संभाले हुए हैं। गौशाला मैदान में पानी, टेंट, मंच तथा बैठने की व्यवस्था से लेकर युवाओं की विशाल मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व स्वयं जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी संभालते हुए आगे रहेंगे। बाइक रैली की विशालता आम जनता तथा प्रशासन के लिए तब चुनौती उत्पन्न करेगी। जब मोर्चा ने निर्मित जेल से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फासीवादी निर्णय लेते हुए भाजपा के नेता धरना प्रदर्शन, आंदोलन पर लगाए गए नियमों के विरुद्ध हुंकार भरेंगे। गौरतलब है कि मगरलोड, कुरूद, नगरी, भखारा, आमदी, कुकरेल, गंगरेल तथा मेघा मंडल से लगभग 1000 मोटरसाइकिल की विशाल रैली जेल भरने के लिए निकलेगी। जिसमें प्रदेश के कद्दावर नेता अजय चंद्राकर भी स्वयं शामिल होंगे। इस आंदोलन को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। क्योंकि अब अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका ही चुनाव में जीत की आधारशिला रखेगी। गौरतलब है कि मोटवानी के जिलाध्यक्ष बनने के बाद अनेक वृहद आंदोलन युवा मोर्चा के बैनरतले जिला स्तर पर जो हुए हैं। प्रदेश के संगठन की बैठकों में काफी चर्चा का विषय रहा है। उसके रचनात्मक कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। इसलिए कहा जा रहा है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान जब तक उर्जा से लवरेज विजय मोटवानी के हाथों में है तब तक प्रदेश सरकार के विरुद्ध होने वाले प्रत्येक आंदोलनों में सफलता का रास्ता युवा मोर्चा से होकर ही गुजरेगा।यही तैयारी करके जेल भरो आंदोलन में भी मोटवानी के नेतृत्व में देखने को मिलेगा। उन्होंने अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन में पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा को आगे बढ़ाकर सफलता के शिखर तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। जिसका परिणाम 16 मई सोमवार को गौशाला मैदान से गांधी चौक की ओर बढऩे वाले जेल भरो आंदोलन के माध्यम से युवाओं की उमडऩे वाले हुजूम से प्रदर्शित होगा।