धमतरी (वीएनएस)। शासन की महती योजना के तहत धमतरी शहर में जेनरिक दवाई की दुकान खोलना है। इसी के तहत सबसे पहले इनडोर स्टेडियम आमातलाब रोड में शुभारंभ हुआ। जिसका अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अब इसके बाद जिला अस्पताल रोड में जेनरिक दवाई की दुकान खुल गई है। जहां पर लोगों को 50प्रतिशत से अधिक की छूट मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के धमतरी आगमन पर आनन-फानन में मेडिकल स्टोर खोला गया, जिसका उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव करने वाले थे, लेकिन वे नहीं पहुंचे। अभी लोगों को इस दुकान के बारे में कम जानकारी है। इस वजह से कुछ लोग ही पहुंच पा रहे हैं। जिला अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र पहले से संचालित है। अब उस क्षेत्र के लोगों को नेहरू गार्डन के बाजू रैन बसेरा में खुले जेनेरिक मेडिकल स्टोर का फायदा मिलेगा।