
अंबिकापुर(वीएनएस)। दर्रीपार निवासी आर्यन सिन्हा (आयुष) ने 20 वर्ष की आयु में नेत्रदान करने का संकल्प लिया और संकल्प पत्र भर कर राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नेत्र विभाग में पहुंच कर फार्म जमा किया। वो पूरे सरगुजा जिले के सबसे कम उम्र के नेत्रदान करने का संकल्प लेने वाले व्यक्ति बने। आर्यन का कहना है जिस अंग को मरने के बाद खाक हो जाना है फिर उसे क्यों नहीं भलाई के काम में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को अंग दान का संकल्प लेना चाहिए। आर्यन सरकारी कर्मचारी प्रह्लाद कुमार सिन्हा और श्रीमती अमिता सिन्हा के पुत्र है। आर्यन का यह निर्णय समाज के लिए एक प्रेरणा है।अंधविश्वास का त्याग करो अंगदान का प्रयास करो।