रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को उदयपुर में चल रहे नवसंकल्प शिविर का बताया जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक होटल की लॉबी में दोनों नेता एक-दूसरे को सवाल जवाब करते दिख रहे हैं। शुरूआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करते हुए कहते हैं कि 11 का स़़ाढ़े ग्यारह हो गया पर दिखे नही आप। इस पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव सफाई देते हुए कहते हैं कि मैं उसमें था यानि प्रेस कांफ्रेंस में।
सीएम बघेल यहीं नही रूकते, वे सिंहदेव पर दुबारा सवाल दागते हैं कि हां, उसके बाद भी कहीं..इधर..उधर..इसके बाद सिंहदेव कोई जवाब नही देते बल्कि इशारों में किसी तीसरे आदमी को सीएम की ओर हाथ हिलाकर समझाते कि पता नही ये क्या कहना चाहते हैं। हालांकि इसके बाद का वीडियो नही है। हो सकता है कि यह सामान्य चर्चा हो परंतु बातचीत के अंदाज से पता चलता है कि दोनों नेताओं के बीच तल्खी बनी हुई है।
#Chhattisgarh CM Mr @bhupeshbaghel & Cabinet Minister Mr @TS_SinghDeo at #NavSankalpShivir pic.twitter.com/6BN4uFM8GP
— Supriya Bhardwaj (@Supriya23bh) May 15, 2022
वीडियो में सीएम बघेल सवाल कर रहे हैं। जबकि सिंहदेव भी जवाब देने से नही चूक रहे। दोनों के बीच जब बहस हो रही थी तभी वहां पर कुछ पत्रकार खड़े थे जिन्होंने इसे कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर लिया है। दोनों नेताओं को भी यह वीडियो टैग किया गया है जिसमें कोई सफाई नही आई है। इसका मतलब यह है कि एक सामान्य मुलाकात थी या फिर वीडियो भी अधूरा होगा।
जानते चलें कि कल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को कृषि मामलों की समिति में शामिल किया गया था और उन्होंने मीडिया को संबोधित भी किया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद कई तरह की चचाएं जन्मी हैं। हालांकि चिंतन शिविर के पहले ही दिन दोनों नेता ने एक साथ फोटो भी खिंचवाई थी। सूत्रों ने स्पष्ट किया कि पहले दोनों नेता मिले तो दुआ सलाम भी हुई लेकिन अचानक यह स्थिति पैदा हो गई। यह सामान्य चर्चा थी जिसे लेकर कोई स्पष्टीकरण नही आया है।