बूथ की बैठक में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल 

Posted On:- 2022-05-15



भैयाथान (वीएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने इन दिनों कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना अन्तर्गत सभी बूथों पर जाकर बूथ समिति की बैठक समीक्षा सहित बूथ स्तरीय सभी जानकारियों को डिजिटलाजेशन करने का काम सायबर टीम ने किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल भैयाथान मंडल के सिरसी, बसकर, बड़सरा के बूथ स्तरीय बैठक का जायजा लिया।

कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना अन्तर्गत 5 से 20 मई तक प्रत्येक बूथ पर भाजपा संगठन का विस्तारी करण स्थानीय समिति के 25 सदस्यों की सूची, 1 बूथ 20 यूथ की सूची का सत्यापन पन्ना प्रमुख, पेज समिति बनाते हुए बूथ की सभी जानकारियों को संगठन एप्प पर डिजिटलाजेशन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बसकर बूथ पर पहुंचकर बैठक में शामिल हुए और कहा की भारतीय जनता पार्टी के विस्तार एवम संगठन सशक्तिकरण के लिए कुशाभाऊ ठाकरे ने अपना अहम योगदान दिया है। इस कार्य विस्तारक अभियान के माध्यम से हमारे बूथ तो डिजिटल होंगे ही साथ ही संगठन का कार्य विस्तार भी हो रहा है। अब बूथ के समिति पन्ना समिति पेज प्रमुख सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी डिजिटलाइट रहेंगे और विस्तार योजना के माध्यम से हमारे कार्यक्रता केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजना को जन जन तक पहुंचाने का कार्य भी कर रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बड़सरा 2 के बूथ  अध्यक्ष राम प्रकाश साहू के घर पहुंच कर भोजन किया। बड़सरा शक्ति केंद्र के बूथ अध्यक्षों से मुलाकात कर हालचाल जाना और कार्य विस्तारक कार्यक्रम की जानकारी ली। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामू गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू, मंडल महामंत्री सुनील साहू, प्रकाश दुबे, शिवकुमार पाण्डेय, रामेश्वर सिंह, राम प्रकाश, राम नारायण, परमेश्वर यादव, मनीष यादव, बसंत, प्रमोद, दीपक गुप्ता, रोहित, अजय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।