रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर ने हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के संदर्भ में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर के सचिव प्रोफेसर व्हीके गोयल, के आदेशानुसार हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है। हेल्पलाइन का संचालन उपसचिव जे.के.अग्रवाल के मार्गदर्शन में हेल्पलाइन समन्वयक सहायक प्राध्यापक प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक राजेन्द्र दुबे की उपस्थिति में किया।
हेल्पलाइन में विद्यार्थी, शिक्षक व अभिभावक प्रातः 10:30 से सायं 5:00 बजे तक हेल्पलाइन में मण्डल के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान व कौउसिंग प्राप्त कर सकते है। हेल्पलाइन में मनोचिकित्सक/ मनोवैज्ञानिक/ कैरियर कौउंसलर ने परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव का प्रबंधन और आगामी कक्षा में विषयों के चयन के संबंध में परामर्श (कैरियर कौउसलिंग) मनोचिकित्सक व मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाती शर्मा की उपस्थिति में समस्या का समाधान व कैरियर कौउसलिंग किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के साथ ही अन्य राज्यों म.प्र., उत्तर प्रदेश, गुजरात से भी हेल्पलाइन नम्बर पर परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव का प्रबंधन के संबंध में परामर्श प्राप्त किया गया।