बच्चों का गला घोंटा, फिर पति को हथौड़े से मारकर पत्नी ने लगाई थी फांसी...

Posted On:- 2022-05-15



रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के तिल्दा में हुए सामूहिक आत्महत्या काण्ड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक पूरे परिवार की मौत के पीछे व्यापारी पंकज जैन की पत्नी का हाथ रहा है। महिला ने पहले अपने हाथों से बच्चों की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद पति की हथौड़ा मारकर उसकी जान ले ली। इसके बाद खुद भी फांसी में झूलकर ख़ुदकुशी कर ली।

बता दे कि तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की पूरे परिवार की लाश मिली थी। पूरे परिवार की मौत से इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी। मरने वालो में व्यापारी के दो बच्चे व पति पत्नी शामिल थे।

बता दे की बजरंग चौक निवासी पंकज जैन सीमेंट-सरिया का व्यापार करता था। शुक्रवार देर शाम जब पंकज के भाई घर लौटे तो सभी की मौत का पता चला। उन्होंने खिड़की से देखा तो सबके शव मिले। लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिलने की सूचना के बाद IG ओपी पॉल, एडिशनल SP कीर्तन राठौर सहित अन्य आला अधिकारी और थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो देखा की बेड पर दोनों बच्चों के शव पड़े हुए थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उनके गले पर कपड़ा भी लिपटा था। पत्नी का शव पंखे से लटक रहा था। जबकि फर्श पर पंकज जैन का अर्द्धनग्न शव पड़ा था। उनके सिर पर चोट के निशान थे।

घटना की जांच पुलिस ने शुरू की तो पता चला कि महिला रुचि जैन की मौत, पति पंकज और बच्चों, बिट्टू (11 साल की बेटी ) भय्यू (8 साल का बेटा)की मौत के बाद हुई। रुचि के शव की जांच से यह बात साबित हुआ है कि उसकी हत्या नहीं की गई बल्कि उसने खुद फांसी लगाकर जान दी है। महिला के पति के सिर पर आई गहरी चोट और बच्चों के गले पर पड़े दबाव की जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि इन तीनों की हत्या की गई है।

परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि कारोबारी पंकज जैन की पत्नी रुचि बेहद गुस्सैल स्वभाव की थी । अक्सर वह अपनी बेटी बिट्टू को कभी चिमटे तो कभी दूसरे बर्तन फेंक कर छोटी-छोटी बात पर मारा-पीटा करती थी।