कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में अब सक्रिय हैं 20 मामले, 8 मरीज हुए डिस्चार्ज...

Posted On:- 2022-05-15



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.00 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 1,209 सैंपलों की जांच में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। वहीं आज 8 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब 20 मामले सक्रिय हैं।

प्रदेश में आज सभी 28 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 20 जिले दुर्ग, कबीरधाम, बेमेतरा, बालोद, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

अब धमतरी, बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, बलरामपुर एवं जशपुर में 1-1, राजनांदगांव 2 और रायपुर में कोरोना के 12 मामले सक्रिय हैं।