[caption id="attachment_61064" align="alignnone" width="275"]
Rashifal[/caption]
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है ।
मेष राशि (Aries)
किसी चीज़ को लेकर सख़्त निर्णय बना सकते हैं। मानसिक दुविधा दूर होगी। वाणी को प्रखर रखें। जो बात कहना चाहते हैं बहुत अच्छे से कह पाएंगे। अधिकारी वर्ग से आपके जुड़ाव अच्छा होगा घर। परिवार के द्वारा आपको लाभ प्राप्त होगा
वृषभ राशि (Taurus)
अपने खर्चों को लेकर एक अलग सतर्कता आएगी। आपका नाम ख्याति बढ़ेगी। आप में एक अलग ओजस्विता रहेगी। आपका तेज़ , आपकी बात पहचानी जाएगी। आपके अंदर सहनशीलता भी भरपूर होगी। घर परिवार से जुड़ा कोई अहम निर्णय ले पाएंगे.
मिथुन राशि (Gemini)
यात्रा के योग नज़र आ रहे हैं। घर परिवार वालों के साथ एक अच्छा समय बिता सकते हैं लेकिन मानसिक दुविधा आपको परेशान कर सकती है. इस समय पर मानसिक दुविधा से निकलने का प्रयास करें. धन लाभ आपका ज़बरदस्त रहेगा। विदेश द्वारा आपको लाभ प्राप्त होगा। गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें.
कर्क राशि (Cancer)
धन लाभ के योग ज़बरदस्त हैं। विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं तो किसी न किसी लाभ के द्वारा आप आगे बढ़ पाएंगे। घर परिवार के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।.बड़े भाई बहनों द्वारा आपको सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान पक्ष द्वारा आपका आपकी चिंता दूर होगी। आप कुछ नया सीखने को आतुर रहेंगे।
सिंह राशि (Leo)
कार्य के प्रति बहुत जागरूक रहेंगे। अपने अधिकारी वर्ग से आपके संबंध गहरे होंगे। कोई ऐसी बात जो कि आपके काम की रह गई है उसे पूरा करने का प्रयास करें। अपनी मेहनत द्वारा आप लाभ प्राप्ति की ओर जाएंगे। आपके कार्य को सराहा जाएगा। पिता से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या राशि (Virgo)
भाग्य आपका पूरा साथ दे रहा है। विदेशी नीति द्वारा आपको लाभ प्राप्त होगा हो सकता है। किसी महिला महिला द्वारा भी आपको लाभ प्राप्त होगा. आप में काफ़ी ओजस्विता रहेगी। अपनी बात को स्पष्ट कहने के लिए ये समय बहुत अच्छा है- स्वास्थ्य की तक़लीफ़ दूर होगी।
तुला राशि (Libra)
स्वास्थ्य के प्रति आप को जागरूक रहना बेहद आवश्यक है। कोई संबंध ख़राब चल रहा था तो उसे सुधारने का प्रयास करें. इस समय पर तरह तरह के विचार आ सकते हैं। मानसिक तनाव आप को घेर कर रख सकता है। इस समय पर कुछ नया करने का प्रयास करें। कार्य के प्रति आपका मन भी लगेगा और कार्य द्वारा आपको धन लाभ प्राप्त होगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। अपने मन की बात बहुत स्पष्टता से कर पाएंगे। मन में एक अलग उत्साह रहेगा। किसी प्रकार की दुविधा चल रही थी तो वो दूर होती नज़र आ रही है। घर परिवार में कोई क्लेश चल रहा था तो वो दूर होगा। सगे संबंधियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। आज का दिन आपका बेहद रोचक और ख़ूबसूरत जाएगा.
धनु राशि (Sagittarius)
छोटी छोटी बातों को लेकर परेशान न हों। अपने आप को व्यक्त करने का पूरा मौक़ा दें। छोटी छोटी बातें संबंध ख़राब कर सकती हैं। इस समय पर अपनी गाड़ी की सर्विसिंग ज़रूर कराएं। गाड़ी से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनाने के लिए आपको प्रयास करना ज़रूरी है।
मकर राशि (Capricorn)
जीवन साथी और बिज़नेस पार्टनर ये दोनों ही आपके लिए बेहद लाभ कारक रहेंगे। आपका मन रिश्तों को सुधारने के प्रति लगा रहेगा। आपको धन लाभ भी होता हुआ नज़र आ रहा है। यदि आप ने किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह माँगी है तो आपके लिए समय बेहद शुभ साबित होगा। सन्तान के लिए भी ये समय बहुत अच्छा है।
कुंभ राशि (Aquarius)
मानसिक दुविधा दूर करने का प्रयास करें। इस समय पर आपके मन में कोई विचारधारा चल रही थी या किसी प्रकार का क्रोध चल रहा था तो वो दूर होता हुआ नज़र आ रहा है। आपके संबंध अच्छे होंगे घर परिवार के साथ आप खुल के बातचीत कर पाएंगे। काम में भी आपका मन लगेगा.छोटी बातों से ऊपर उठेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा.
मीन राशि (Pisces)
मानसिक दुविधा दूर होगी। कोई एक अहम निर्णय तक पहुँच पाएंगे। आपके संबंध बहुत गहरे होंगे। भाई बहनों और दोस्तों के साथ आपका एक अच्छा समय बीतेगा। उनसे कोई बात स्पष्ट करनी है तो आपके लिए समय बहुत लाभकारी है। काम को लेकर छोटा मनमुटाव हो सकता है लेकिन अधिकारी वर्ग आपके लिए पक्ष में ही बोलेगा।