हमर गांव हमर गोठान खेलबो नचबो लाईका महतारी सियान कार्यक्रम का आयोजन

Posted On:- 2022-05-16



कांकेर (वीएनएस)। संसदीय सचिव व कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री शिशुपाल शोरी के मुख्य आतिथ्य में आज जनपद पंचायत कांकेर ग्राम सरंगपाल के गौठान में हमर गोठान सरंगपाल में हमर गांव हमर गोठान खेलबो नचबो लाईका महतारी सियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, रस्सी खींच, धड़ा दौड़ आदि खेलकूद का आयोजन किया जाकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया व की ओर से बच्चों को क्रिकेट किट प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत कांकेर के उपाध्यक्ष रोमनाथ जैन, ग्राम पंचायत सरंगपाल के सरपंच जानकी सलाम, उपसरपंच खोमलाल देवांगन, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक सिनिवाली गोयल, जनपद सीईओ अश्निनी यादव व ग्रामीणजन उपस्थित थे।