क्षेत्र में अवैध शराब कोचियों की बाढ़, हाथ पर हाथ धरे बैठे है आबकारी विभाग...

Posted On:- 2022-05-16



भटगांव (वीएनएस)। नगर एवं क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी राजेश साहू व उनके टीम लगातार कार्यवाही कर रहें है । किंतु आबकारी विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। आबकारी विभाग की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस थाना कर रही हैं।  शायद यही वजह है कि क्षेत्र  व नगर में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस प्रशासन अपनी तरफ से अंकुश लगाने लगातार प्रयास जरूर कर रहे हैं। लेकिन आज भी जिम्मेदार आबकारी विभाग  कुम्भकरणी निद्रा में सोया हुआ है ।

इसके चलते नगर एवं क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों का बाढ़ सा आ गया है।अगर पुलिस विभाग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम गठित करके क्षेत्र में कार्यवाही किया जाय तो निश्चित ही क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाया जा सकता है.  आपको बताते चलें कि आज़ भी प्रतिदिन शबरिया डेरा में सैकड़ों लीटर अवैध कच्ची शराब का निर्माण व बिक्री किया जा रहा है और शराब कोचियों को घर पहुंच सेवा दिया जा रहा है ।फिर भी आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही नहीं किया जा रहा है इससे साफ जाहिर होता है कहीं ना कहीं आबकारी विभाग की संरक्षण से अवैध कच्ची शराब का निर्माण व बिक्री हो रही है। स्थानीय पुलिस द्वारा  आखिरकार कितनी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्यवाही करेगी। आबकारी विभाग भी तो अपनी जिम्मेदारी समझे और अपनी आंखें खुली रखे।

क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा अवैध कारोबार पर कोई कार्यवाही नहीं करना उनके कार्यों पर कई बड़े सवाल खड़ा हो रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि आबकारी विभाग साठगांठ कर अवैध कारोबारियों को खुला संरक्षण दिया हो?.. या यूं कहें कि आबकारी विभाग निष्क्रिय हो चला है जो केवल शासन से पगार लेने  के लिए ही बना हो.? ऐसे में शासन को आबकारी विभाग को ही भंग कर देना चाहिये या कोई दूसरा जिम्मेदारी देना चाहिए तांकि आबकारी विभाग का सही इस्तेमाल हो सके। आबकारी विभाग की नाकामी के चलते सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपए का क्षति हो रहा है । क्योंकि नगर एवं क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब का कारोबार की बिक्री खूब हो रही है जो सस्ते दामों पर  लोगों को उपलब्ध हो जा रहा है। जिस वज़ह से शराब पीने वाले मंहगे शासकीय शराब छोड़ कच्ची शराब की ओर दौड़ने लगे हैं।

अगर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब कारोबारियों पर कार्यवाही नहीं कर सकता तो खुलेआम कारोबार करने का लायसेंस जारी कर दिया जाना चाहिए ताकि लोग अवैध शराब का कारोबार बिना भय से अपने कारोबार को अंजाम दे सके।