वाराणसी के ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान एक कमरे में मिला शिवलिंग

Posted On:- 2022-05-16



वाराणसी (वीएनएस)। विश्व हिन्दू परिषद के आलोक कुमार ने बताया, वाराणसी के ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान एक कमरे में शिवलिंग प्राप्त हुआ है, बहुत आनंद का समाचार है। दोनों पक्षों की और उनके वकीलों की उपस्थिति में उसे प्राप्त किया गया है। इसलिए वो स्थान जहां शिवलिंग है, वो मंदिर है, अब भी है और 1947 में भी था। 

मामला न्यायालय में है, न्यायालय ने उस हिस्से को संरक्षित किया है। पुलिस अधिकारियों की ज़िम्मेदारी लगाई है कि कोई छेड़छाड़ न हो। न्यायालय का निर्णय आने के बाद हम इसके बारे में आगे विचार करेंगे। तब विश्व हिन्दू परिषद तय कर पाएगी कि आगामी कदम कौन से होंगे।