लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण किया गया

Posted On:- 2022-05-16



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के अनुक्रम में मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व कायर्पालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाकर राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गये हैं।

उक्त लोक अदालत में प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये जाने के अतिरिक्त स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी आॅफेंस के प्रकरणों का निराकरण किया गया हैं। विगत दिवस जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा, किशोर न्याय बोर्ड दंतेवाड़ा, सुकमा, बचेली, बीजापुर के व्यवहार न्यायालय में तथा तीनों राजस्व जिला दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर के राजस्व न्यायालयों में एक साथ नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस लोक अदालत के लिए कुल 09 खंडपीठ का गठन किया गया था। इसमें प्री-लिटिगेशन के बैंक, विधुत, नलजल, बीएसएनएल व राजस्व न्यायालयों को मिलाकर के कुल 2684 रखे गये थे, जिनमें से कुल 1180 मामले निराकृत हुए जिसमें प्री-लिटिगेशन के प्रकरणों में कुल-10,16,557 / राशि का अवार्ड पारित किया गया। इसी प्रकार न्यायालय में लंबित नियमित मामले कुल 664 रखे गये थे, जिनमें से कुल-438 मामलों का निराकरण करते हुए कुल 58,21,700 /- राशि का एवार्ड पारित किया गया।इस लोक अदालत में कुल 3348 प्रकरण रखे गये थे। जिसमें से कुल- 1618 प्रकरणों का निराकरण करते हुए कुल 68,38,257/- का अवार्ड पारित किया गया उक्त लोक अदालत वर्चुअल एवं भौतिक दोनों रूप में आयोजित कि गयी थी।

नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण दंतेवाड़ा के खण्डपीठ कमांक 1 के पीठासीन जिला व सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी के न्यायालय के मोटर दुर्घटना दावा/ सिविल प्रकरणों में कुल 03 प्रकरणों का निराकरण करते हुए कुल राशि 11,62,000/- रुपए का अवार्ड पारित किया गया। प्रवीण कुमार प्रधान, प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश दंतेवाड़ा के न्यायालय से कुल- 06 दावा प्रकरणों का निराकरण करते हुए 28,50,000/- का अवार्ड पारित किया गया। दीपक कुमार देशलहरे, द्वितीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश दंतेवाड़ा के न्यायालय से कुल 01 प्रकरण का निराकरण करते हुए 4,50,000/- का अवार्ड पारित किया गया।

शान्तनु कुमार देशलहरे, अपर जिला व सत्र न्यायाधीश नक्सल कोर्ट दंतेवाड़ा के न्यायालय से कुल-01 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 12,40,000/-रुपए का अवार्ड पारित किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर व न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बचेली की ओर से भी अधिक से अधिक मामले इस लोक अदालत में राजीनामा के लिए रखे गये और कुल- 414 रेगुलर मामलों का निराकरण किया गया।