बिलासपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक अधिकारी ने अपने पद का फ़ायदा उठाकर कृषि भूमि पर बहुमंजिला ईमारत खड़ा कर दिया है। इस मामले में स्थानीय निवासी बलराम कश्यप ने जिला प्रशासन रायपुर से इसकी लिखित शिकायत की थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
उल्लेखनीय है कि अधिकारी ने अपने पद का रूतबा बताते हुए अपनी पत्नी के नाम पर कृषि भूमि पर आलिशान होटल का निर्माण किया है।