राजधानी में धरना-प्रदर्शन बैन पर भाजपा ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री आवास घेरने किया "जेल भरो आंदोलन"

Posted On:- 2022-05-16



रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर में धरना-प्रदर्शन को शहर के भीतर बैन करने के खिलाफ भाजपा ने सोमवार को जेल भरो आंदोलन चलाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश की। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में पार्टी के कार्यकत्ताओं ने स्थानीय प्रमुख नेताओ के अगुवाई में जेल भरो आंदोलन चलाया।

रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतर आए हैं। कालीबाड़ी से सीएम हाउस जाने के लिए मार्च जैस ही शुरू हुआ, उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह रोकने के लिए तैयार हैं। वहीं जांजगीर में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बिलासपुर में प्रदर्शन की कमान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अपनी पार्टी कार्यकत्ताओं के साथ संभाल रहे है।

भाजपा कार्यकर्ता (BJP’s Jail Bharo Andolan) पुलिस को चकमा देकर नारेबाजी करते हुए घड़ी चौक तक तो पहुंच गए, लेकिन पुलिस के साथ उनका शारीरिक परिश्रम करते पाया गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भी बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। इस पर भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हंगामा जारी है। इस दौरान भाजपाई काला कानून वापस लो जैसे नारे लगा रहे हैं। इससे पहले ओसीएम चौक के पास पुलिस ने रोकने की भी तैयारी की थी, लेकिन रैली मोतीबाग होते हुए आगे बढ़ गई। इस दौरान जगह-जगह राजनेताओं और कार्यकर्ताओं से पुलिस से तीखी बहस होने की खबर भी सामने आई।