कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

Posted On:- 2022-05-16



कांग्रेसके नव संकल्प शिविर में भाजपा के हिंदुत्व का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा निकालने का फैसला किया है। यह देेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए.कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने , उनमें उत्साह व जोश पैदा करने के लिए ठीक है। इससे ऐसा लगेगा जरूर कांग्रेस कुछ कर रही है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, कांग्रेस पहली बार नहीं कर रही है। कांग्रेस पहले भी इसी तरह के कार्यक्म का आयोजन कर जनता के बीच जाती थी। जनता से संवाद कर संबंध स्थापित करती थी। जनता क्या चाहती है, इसे समझने का प्रयास करती थी। चुनाव हारने के बाद इंदिरा गांधी भी देश की यात्रा पर निकली थी और उसका परिणाम यह हुआ था कि कांग्रेस अगला चुनाव जीत गई थी। इंदिरा गांधी अपने समय की सबसे लोकप्रिय नेता थी। उनके नाम पर देश की जनता वोट देती थी। वह जनता के बीच जाती थी तो जनता को गौरव का अनुभव होता था कि इंदिरा गांधी हमारे पास आई है। इंदिरा गांधी वोट मांगती थी तो जनता देती थी, कांग्रेस को जिताने को कहती थी तो जनता जिताती थीं। इंदिरा गांधी का जादू चलता था, पार्टी को वह जिताती थी। ऐसे नेता जब जनता के बीच जाते हैं तो उसका कोई असर होता है। राहुल गांधी को कांग्रेस के नेता कांग्रेस का सबसे बड़ा नेता मानत हैं लेकिन कांग्रेस नेताओं के मानने से देश तो नहीं मान लेता है।कांग्रेस के लिए वह पीएम मोदी को टक्कर देने वाले नेता हैं। कांग्रेस के लिए बिलकुल हो सकते हैं लेकिन जनता के लिए नहीं हैं। दो बार चुनाव में जनता के सामने राहुल गांधी व नरेंद्र मोदी आ चुक हैें, जनता ने राहुल गांधी को नकार कर नरेंद् मोदी को चुना है। जनता जिसे बहुंमत देती है,वही बड़ा नेता होता है, देश का भी और पार्टी का भी। सबसे बडी बात है कि नरेंद्र मोदी आठ साल पहले भले ही राहुल गांधी के मुकाबले के नेता न रहे हों लेकिन यह सच है कि वह इन आठ सालों में अपने काम के जरिए राहुल गांधी से बहुत बड़े नेता हो चुकेहैं जिनकी राष्ट्रीय छवि के साथ ही अंतर्राष्र्टीय छवि भी है। मोदी आठ साल पहले की तुलना में बहुत ही लोकप्रिय व शक्तिशाली नेता बन चुके हैं। कांग्रेस नेता स्वीकारते नहीं है लेकिन सच यह है कि नरेंद्र मोदी जितने पुराने होते जा रहे हैं.उतने ही लोकप्रिय होते जा रहे हैं। जबकि राहुल गांधी उनके मुकाबले आठ साल पहले जितने बड़े नेता थे आज उतन बड़े नेता नहीं रह गए है। सबसे बड़ा फर्क यह है कि नरेंद्र मोदी पार्टी को जिताने वाले नेता बन चुके हैं तथा राहुल गांधी को अभी यह काम करके दिखाना है। वह जब तक पार्टी को लोकसभा का चुनाव नहीं जिताएंगे तब तक उनकी छवि चुनाव जिताने वाले नेता की नहीं बन सकती। कांग्रेस की मजबूरी है कि वह उन्हीं से उम्मीद कर सकती है क्योंकि उनके अलावा कोई नेता नहीं है।कई कांग्रेस नेता कहते हैं कि राहुल गांधी की छवि को भाजपा ने करोड़ो रुपए खर्च कर सोशल मीडिया के जरिए खराब कर दी है। पैसा तो कांग्रेस के पास भी कम नहीं है,सोशल मीडिया का उपयोग वह भी करती है। वह नरेंद्र मोदी की छबि को क्यो खराब नहीं कर सकी जबकि देश का पूरा मीडिया लगातार 12 साल तक नरेंद्र मोदी का घोर आलोचक रहा है। गुजरात दंगों के कारण तो नरेंंद्र मोदी भाजपा के सबसे खराब लेकिन सबसे अच्छे हिंदू नेता थे। भाजपा को आडवाणी से ज्यादा आक्रामक हिंदू नेता की जरूरत थी। भाजपा ने नरेद्र मोदी को मौका दिया, जोखिम उठाया और उसका फायदा आज भाजपा को हो रहा है,वह कांग्रेस से बड़ी पार्टी है, ज्यादा राज्यों में उसकी सरकार है। कांग्रेस को समझने की जरूरत है कि नरेंद् मोदी ने देश की राजनीति को बदल दिया है। अब परंपरागत राजनीति कर भाजपा को हराया नहीं जा सकता। भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस में उत्साह का संचार करने के लिए ठीक हैं लेकिन कांग्रेस यह उम्मीद कर रही है कि इसी आधार पर वह भाजपा व नरेंद् मोदी को हरा देंगे तो यह कुछ ज्यादा उम्मीद कर रही है। कांग्रेस के लिए चिंता की बात यह होनी चाहिए कि वह अयोध्या के मुददे का काट बरसो ढूंढ नहीं पाई अब ज्ञानवापी का मसला देश में सबसे बड़ी मुद्दा है। जैसे एक समय हिंदू समाज अयोध्या के मुद्दे पर एक हो गया था औज ज्ञानवापी के मुद्दे पर एक है।यह मुद्दा भाजपा ने नहीं उठाया है लेकिन जब भी हिंदू किसी मुद्दे पर एक होते हैं तो उसका राजनीतिक फायदा भाजपा को ही होता है। भाजपा कांग्रेस से हमेशा आगे रहती है, कांग्रेस देश के लोगों को भारत जोड़ो यात्रा से जोडऩे की योजना बना रही है और इधर ज्ञानवापी के मुद्दे पर हिंदू समाज एकजुट हो गया है। आने वाले समय में इसका राजनीतिक फायदा भाजपा को होगा।कांग्रेस को यह चिंता करनी चाहिए कि इसका जो नुकसान कांग्रेस को होगा उससे कैसा बचा जा सकता है।