रायपुर (वीएनएस)। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के आंदोलन को राजनैतिक नौटन्की बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि भाजपा के आंदोलन को जनता ने नकार दिया। जनता भाजपा की इस राजनैतिक हठ धर्मिता के कारण ट्रैफिक जाम से परेशान होती रही। भाजपा के इस असफल आंदोलन से एक बात साफ हो गयी कि छत्तीसगढ़ में मृत हो चुकी भाजपा आंदोलन करना तो चाहती है लेकिन उसके पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुद्दे नहीं बचे है इसीलिए वह जनता को गुमराह करने काल्पनिक मुद्दे पर आंदोलन करने को बाध्य हुई।
हास्यास्पद तो यह रहा कि रायपुर में बूढ़ातालाब में धरना स्थल की सीमा 500 करने का भाजपा विरोध कर रही थी और पूरी ताकत लगाने के बाद भी भाजपाई 500 लोगो की गिरफ्तारी नही दे पाए। प्रदेश के दूसरे जिलों में भाजपा के लोग 100-150 लोगो की गिरफ्तारी दे पाए। प्रदेश के आधे जिलों में भाजपा प्रदर्शन ही नही कर पाई।
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख शुक्ला ने कहा कि जिस नियम का 15 साल तक भाजपा पालन करवाती थी विपक्ष में उसे बेशर्मी पूर्वक अलोकतांत्रिक बता रही है। भाजपा के पास किसान, मजदूर ,युवा ,एससी, विकास के काम रोजगार जैसे जनसरोकारों के मुद्दे कांग्रेस राज में नहीं बचे है। भूपेश सरकार से प्रदेश का हर तबका खुश है। मजबूरी में भाजपा ऐसे नियम की आड़ पर आंदोलन की नौटन्की कर रही है जो नियम भाजपा सरकार के समय से छत्तीसगढ़ में लागू हैं।
भाजपा धरना प्रदर्शन के लिए अनुमति लेने की अनिवार्यता का विरोध कर रही जबकि धरना प्रदर्शन आयोजन के लिए पूर्व अनुमति लेने का नियम भाजपा सरकार के समय से है। भाजपा की रमन सरकार ने राजनैतिक प्रदर्शन के अलावा धार्मिक और निजी मांगलिक कार्यक्रमो की अनुमति लेने कानियम बनाया हुआ था। रमन राज में अखंड रामायण और बारात निकालने की परमीशन लेने का नियम था। भाजपा सरकार इन आयोजनों की अनुमति 17 से ले कर 23 विन्दुओ के शर्तो के साथ देती थी।
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख शुक्ला ने कहा कि भाजपा धरना स्थल परिवर्तन का विरोध कर रही जबकि पुराना धरना स्थल यथावत है केवल बड़े आंदोलनों के लिए वैकल्पिक स्थान निर्धारित किया गया है। छोटे आंदोलन आज भी बूढ़ातालाब धरना स्थल पर होंगे। यह निर्णय शहर की जनता को धरना आदि के कारण ट्राफिक जाम की तकलीफो को देखते हुए लिया गया है। भाजपा सरकार ने भी जय स्तम्भ नगर घड़ी कलेक्टर राजभवन आदि में आंदोलन में प्रतिबंध इसीलिए लगाया था।
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदर्शन, आंदोलन, आयोजन की अनुमति के लिये शर्तों के साथ अनुमति नियम भी भाजपा ने बनाया 15 साल पालन भी किया और अब विरोध भी कर रहे यह है भाजपा का दोहरा चरित्र।
भाजपा जिस नियमों के पालन के जारी निर्देश पर सवाल खड़ा कर आंदोलन कर जनता में भ्रम फैला रही है, उन नियमों को खुद रमन सरकार ने पालन करवाया जाता था। हम आपके समक्ष कुछ उदाहरण प्रस्तुत कर रहे है जिसमें राजनैतिक, सामाजिक, कर्मचारी वर्ग ने धरना प्रदर्शन के लिये जो अनुमति दी गयी है उसको उन्हीं नियमों शर्तों के साथ दी गयी है जो 22 अप्रैल को हमारी सरकार ने जारी निर्देश में है :-
श्याम प्रचार सेवा समिति के आवेदन पर 23 दिसम्बर 2017 से 24 दिसम्बर 2017 तक श्याम महोत्सव के कार्यक्रम की अनुमति के लिए 23 बिंदुओं की शर्त लगाये गये यह आदेश 14 दिसम्बर 2017 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर शहर ने जारी किया।
ईश्वरी साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहकारी संघ को 23 दिसम्बर को धरना प्रदर्शन की अनुमति विजय अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने 13 दिसम्बर 2017 को जारी किया उसमें भी 19 शर्ते लगाई गयी।
अशरफ हुसैन युवा कांग्रेस, महासचिव ने मांगे गये रैली की अनुमति 18 दिसम्बर 2018 के संबंध में भी 17 बिंदु की शर्ते जोड़ी गयी।
विकास उपाध्याय शहर अध्यक्ष रायपुर ने विधानसभा की ओर जाने की अनुमति भी 3 जुलाई 2018 के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने भी 17 बिंदुओं के शर्तों के साथ जारी किया।
इसी प्रकार भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार के तरफ से सभी पुलिस अधीक्षक और जिलाधीशों को निर्देश दिया है जिसमें उनके ने धरना प्रदर्शन के लिये 9 बिंदु जारी कर उनका पालन सुनिश्चित करवाने को कहा गया है। साथ ही वहां पर भी अनुमति के पूर्व शपथ पत्र और सुप्रीम कोर्ट के आदेश और उनका पालन नहीं करने पर माननीय न्यायालय की अवमानना जैसे शब्दों का भी उल्लेख है।
ऐसा ही सर्कुलर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने 28 मार्च 2012 को जारी किया गया जिसे 19 जनवरी 2020 से फिर यथावत रखा गया है जिसमें भी धरना प्रदर्शन, आंदोलन के आयोजन के लिये अनुमति का प्रावधान है तथा जिसमें अनुमति देने के पूर्व 21 बिंदुओं का अंग्रेजी में शपथ पत्र भरवाया जाता है।
दिल्ली पुलिस तो भाजपा की केंद्र सरकार के अधीन है।
गुजरात में हाल ही में प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश राजपूत ने आयोजित बेरोजगारी और मूल्य वृद्धि के खिलाफ धरने को राजकोट में इसलिये बंद करवा दिया गया क्योंकि उन्होंने अनुमति नहीं लिया था।
जो नियम यूपी में लागू है, जो नियम दिल्ली में लागू है, जो नियम गुजरात में लागू है, लगभग देशभर में लागू है उसी नियम के लिये छत्तीसगढ़ में जारी निर्देश पर भाजपाई बेशर्मीपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं।