नेशनल लोक अदालत में निराकृत 2620, लंबित प्रकरणों में 99 लाख की वसूली  

Posted On:- 2022-05-16



बेमेतर (वीएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के अनुक्रम में मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणऔर कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , बिलासपुर के मार्गदर्शन में छ.ग. राज्य में तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाकर राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गये है । उक्त लोक अदालत में प्रकरणों के पक्षकारो की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमो से उनकी उपस्थिति में प्रकरण निराकृत किये जाने के अतिरिक्त स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी ऑफेंस के प्रकरणों को निराकृत किये गये है ।

जिलाऔर सत्र न्यायाधीश जयदीप विजय निमोणकर ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के कुल 6 मामलें निपटायें गये जिसमे कुल 28,80,000 क्लेम राशि पीड़ित पक्षकार को प्रदान करने का अवार्ड पारित किया गया। ओंकार प्रसाद गुप्ता, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बेमेतरा ने कुल 10 पारिवारिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश  मान पंकज सिन्हा ने कुल 7 मामलें निपटायें गये जिसमे कुल 37,00,000 क्लेम राशि पीड़ित पक्षकार को प्रदान करने का अवार्ड पारित किया गया।  मती मधु तिवारी अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय बेमेतरा ने प्री - लिटिगेशन संबंधी 20 मामलों में कुल 7,11,845 / - रूपयें राशि का अवार्ड पारित किया गया ।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मोनिका जायसवाल के खंडपीठ  ने कुल 68 मामलों में कुल 61,27,00 रूपयें राशि का अवार्ड पारित किया गया । द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग -1,  मती तनु  गबेल ने कुल 62 मामलें निराकृत किये गये तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग -2 , सु  कामिनी वर्मा द्वारा कुल 103 मामलें निराकृत किये गये न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कु . कामिनी वर्मा के खंडपीठ द्वारा कुल 78 मामले निराकृत किये गये तालुका विधिक सेवा समिति साजा के अध्यक्ष/ प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट साजा  मती अंकिता मुदलियार द्वारा कुल 73 मामले निराकृत किये गये। सर्वाधिक क्लेम प्रकरण जिलाऔर सत्र न्यायाधीश जयदीप विजय निमोणकर के न्यायालय से निराकृत किये गये।

पूर्व के नेशनल लोक अदालत के भांति इस बार भी कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान के मार्गदर्शन में कुल 1968 राजस्व प्रकरण निराकृत किया गया। उक्त नेशनल लोक अदालत की खण्डपीठों में सुलहकर्ता सदस्यों के रूप में  राजेश शर्मा, विजय कुमार पांडेय, दीपक तिवारी, हिमांशु साहू , योगेश राजपूत, फहीम शरीफ , मती माधवी राजपूत, अरूण साहू, गिरीश शर्मा, कोमल मानदेव, सनत देवांगन,  हिरेंद्र साहू  रविशंकर वास्तव, राजेश कुमार मिरे उपस्थित थे, जिन्होंने पक्षकारों को सुलह - समझौते के लिए समझाइश देकर राजी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।