जेल भरो आंदोलन में कांग्रेस सरकार पर भडक़े भाजपाई

Posted On:- 2022-05-16



धमतरी (वीएनएस)। सभा, रैली, हड़ताल धरना प्रदर्शन सामाजिक कार्यक्रम जैसे विभिन्न भीड़ वाले कार्यक्रमों के लिये छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग ने बनाए गए नियमों को लेकर भाजपा ने विरोध दर्ज कराया है। सोमवार को पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के नेतृत्व में गौशाला मैदान में काला कानून का विरोध करते हुए जेल भरो आंदोलन किया गया।

इस आंदोलन में अजय चंद्राकर ने कांग्रेस सरकार पर तानाशाही का आरोप मढ़ते हुए जमकर दहाड़ लगाई। सभा के बाद रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए भाजपाईयों की भीड़ सदर बाजार होते हुए गांधी चौक मैदान के लिये निकले। जहां अपनी गिरफ्तारी देंगे। भाजयुमो कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी के नेतृत्व में पुरानी मंडी से मोटर सायकिल रैली निकालकर कार्यक्रम में स्थल तक पहुचे। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक भाजपा के वक्ता लोगों को संबोधित कर रहे थे।

जेल भरो आंदोलन के सभा स्थल गौशाला मैदान में आयोजित मंच पर पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, धमतरी विधायक रंजना साहू, सिहावा की पूर्व विधायक पिंकी शाह, श्रवण मरकाम, भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, प्रितेश गांधी, कमलेश टोकने, निरंजन सिन्हा, रविकांत चंद्राकर अर्चना चौबे, भाजपा जिला महामंत्री कविन्द्र जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिथिका विश्वास, रघुनंदन साहू, शिवप्रताप ठाकुर, ज्योति चंद्राकर, भानु चंद्राकर, हेमराज सोनी, महेन्द्र खण्डेलवाल, महावीर चोपड़ा, नीलेश लुनिया आदि मौजूद थे।

जेल भरने के लिए निकलने से पूर्व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए प्रदेश सरकार के विरोध में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के बाद छत्तीसगढ़ के लोकतांत्रिक इतिहास को कलंकित करने वाला एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बाधित करने का यह काला अध्याय लिखा गया है। जिसे हम भाजपा के लोग लोकतंत्र को बचाएंगे और इस कानून को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह कानून आने वाले समय में सरकार वापस नहीं लेती है तो आंदोलन का विस्तार किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज की आलोचना करते हुए कहा कि आगामी 2023 के चुनाव में जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देगी।

विधायक रंजना साहू, पिंकी शिवराज शाह, शशि पवार ने भी काला कानून का विरोध किया। भाजयुमो की मोटर सायकिल रैली और जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम में सरला जैन, राजेन्द्र गोलछा, राजेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र रोहरा, अरविन्दर, चेतन हिन्दुजा, विजय साहू, डिपेन्द्र साहू, उमेश साहू, ऋषभ देवांगन, मोनिका देवांगन, महेन्द्र पंडितय, अविनाश दुबे, निखिल साहू, कीर्तन मिनपाल, जय हिन्दुजा, घनश्याम साहू, श्वेता गजपाल, राजेश साहू, कैलाश सोनकर, शुभम यदु, सत्यम चंद्राकर, पुष्कर यादव, प्रकाश सिन्हा, देवेश अग्रवाल, कमलेश चंद्राकर, भागवत साहू, गोपाल साहू, रामदेव राय, रिंकु सेन, लोचन साहू, विजय ठाकुर, अनुराग चंद्राकर, गोविन्द ढिल्लो, धनेन्द्र साहू, उमेन्द्र सिन्हा, राजु गोसाई, शैलेन्द्र साहू, सुरज शर्मा, हिमांशु, कीर्तन साहू, कोमल, जितेन्द्र, पार्षद श्यामा साहू, श्यामलाल नेताम, दीपक गजेन्द्र, धनिराम सोनकर, अज्जु देशलहरे, मिथलेश सिन्हा, ईश्वर सोनकर, प्राची सोनी, सरिता असाई, रश्मि त्रिवेदी, नीलु डागा, रितेश मरकाम सहित भारी संख्या में धमतरी, कुरूद, मगरलोड, नगरी, भखारा क्षेत्र के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में शामिल रहे।