धमतरी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर ने बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें शासकीय हाईस्कूल कसावाही में कुल 19 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे। उसमें 11 प्रथम श्रेणी, 6 द्वितीय श्रेणी और 2 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए।
इस प्रकार स्कूल का परीक्षा परिणाम 89.4 प्रतिशत रहा। प्रथम कु. लक्ष्मी 82.4 प्रतिशत, द्वितीय कु. जानकी 81.6 प्रतिशत, सोहनलाल 81.5 प्रतिशत सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को शाला के प्राचार्य सीएल साहू, खेमन लाल हिरवानी, प्रवीण साहू, योगेश यदु, सुरेश पांडेय, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रतन लाल कोमर्रा, ग्राम सरपंच नोमिन साहू आदि ने उज्जवल भविष्य की कामनाएं और बधाई दिए हैं।