धमतरी (वीएनएस)। रितेश साहू का नाम 12वीं परीक्षा के टॉप 10 में आने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश हरदिहा साहू समाज ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद और सम्मान दिया।
इस अवसर पर रितेश के पिता प्यारेलाल साहू उनकी माता चंद्रकला साहू उपस्थित रहे। रितेश साहू लखनऊ में एनडीए की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थान में पढ़ाई कर रहा है। प्रदेश हरदिहा साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी राम, संरक्षक महानंद साहू, उपाध्यक्ष राजेश साहू, बालोद जिला अध्यक्ष रघुवीर साहू, छबि लाल साहू, लच्क्षन साहू, नीलांबर साहू, तिलक साहू, भूपेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष विशंभर साहू, लखन साहू, दिनेश साहू, शीत कुमार साहू, खग्गे साहू, गिरधर साहू, सुरेश साहू, कौशल साहू आदि विशेष रूप से मौजूद थे।