14 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2022-05-16



बलरामपुर (वीएनएस)। रामानुजगंज रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली ।कार से 14 पेटी अंग्रेजी शराब ले जाते हुए एक आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जब्त शराब की कीमत लगभग 88 हजार रुपए बताई जा रही है।  आरोपी बलरामपुर, सरगुजा क्षेत्रों में शराब को बेचने के लिए ले जा रहा था।

दरअसल 15 मई रात्रि गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर बसंतपुर पुलिस ने ग्राम गोबरा में घेराबंदी कर कार को रोका और चालक से कड़ाई से पूछताछ की। कार चालक ने अपना नाम अंकित गुप्ता पिता प्रेम शंकर गुप्ता गोबरा, थाना बसंतपुर का रहने वाला बताया। पुलिस ने कार से 14 पेटी शराब जब्त की, जिसकी कीमत 88400 रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने कार को भी जब्त किया।