शादी के बाद भी पति विक्की जैन से अलग रह रही अंकिता लोखंडे, एक्ट्रेस ने अब कही ये बात...

Posted On:- 2022-05-16



मुंबई (वीएनएस)। टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के रुपहले पर्दे तक अपनी एक अलग ही पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई है। वो आए दिन अपने पति विक्की जैन के साथ कहीं-न-कहीं स्पॉट हो ही जाती हैं। लेकिन आप कपल की एक बात जानकर हैरत में पड़ जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों शादी के बाद भी एक-दूसरे से अलग रहते हैं। ऐसे में अब अंकिता का दर्द छलक उठा है। जिसके बाद ट्रोलर्स ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो उनका रिश्ता जल्द ही टूटने की कगार पर पहुंच जाएगा। फिलहाल कपल स्टार प्लस के शो 'स्मार्ट जोड़ी' में दिख रहा है। जहां दोनों अक्सर एक-दूसरे से जुड़े खुलासे करते रहते हैं।

अंकिता ने कही यह बात

अंकिता लोखंडे कहती हैं, "लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप हर किसी के बस की बात नहीं होती। हाल ही में हमारी शादी हुई है, जिसके बाद से हम दोनों ही एक-दूसरे से दूर रह रहे हैं। विक्की बिलासपुर में रहते हैं, पहले-पहले ठीक लगता था। विक्की मेरे से मिलने आते थे और मिलकर चले जाते थे। लेकिन जबसे शादी हुई है, दोनों के लिए यह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप बनाए रखना काफी मुश्किल हो रहा है। रोज के ऐसे मोमेंट्स होते हैं लाइफ के जहां मैं विक्की को अपने पास चाहती हूं। मैं जब रात में सोने जाऊं, मेरे पास मेरा पति होना चाहिए. मैं उसके कंधे पर लेटना चाहती हूं, इसकी अब इतनी आदत है न मुझे। यह जरूरी है। मैं खुद पर गर्व महसूस करती हूं, केवल इस बॉन्ड के लिए।"

बता दें कि इसके अलावा एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में भी इस पर बात की। जिसमें उन्होंने कहा कि वो हमेशा से ऐसी लड़की रही हैं, जिसे जिंदगी में सबकुछ चाहिए। अगर वो अपना काम में क्वालिटी का ध्यान रखती हैं तो उन्हें एक अच्छे लाइफ पार्टनर की भी जरूरत है। अंकिता का कहना है कि वो एक करियर ऑरिएंटेड महिला रही हैं। वो हमेशा से अपना करियर बनाना चाहती थी। जो उन्होंने किया भी।