
कवर्धा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एकतरफा प्यार का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां बाजार चारभाठा चौकी अंतर्गत ग्राम धमकी में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने खौफनाक कदम उठाया है। अपने प्यार का इजहार करने सनकी युवक युवती के घर जा धमका। लेकिन लड़की ने साफ़ इंकार कर दिया। फिर क्या था लड़की की ना सुनकर नाराज युवक ने अपने हाथ की नस काट ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक रूपेश सिसोदिया गांव की ही एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था, उनसे प्रेम का इजहार करने लड़की के घर पहुंच गया। लेकिन लड़की ने रूपेश के प्यार को इनकार कर दिया। इससे दुखी होकर युवक ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। तड़पते रूपेश को देखकर लोगों के होश उड़ गए। तुरंत 112 की टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की माने तो युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।