रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 16 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.18 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 1,663 सैंपलों की जांच में 3 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 4 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब कुल 19 मामले सक्रिय हैं।
आज 3 जिले राजनांदगांव, रायपुर एवं बिलासपुर से 1-1 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शेष 25 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 21 जिले दुर्ग, कबीरधाम, बेमेतरा, बालोद, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।