नाइट क्लब में नशे में झूमते दिखी एक्ट्रेस पूनम पांडे, नजारा देख फैंस हैरान

Posted On:- 2022-05-17



मुंबई (वीएनएस)। सोशल मीडिया में अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो के लिए सुर्ख़ियों में बने रहने वाली मॉडल पूनम पण्डे एक्ट्रेस कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में धमाल मचा चुकीं है। लेकिन शो के खत्म होने के बाद भी पूनम पांडे चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल पूनम का एक नाइट क्लब वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक्ट्रेस नशे में धुत होकर डीजे के आगे झूमती नजर आ रही हैं।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मॉडल के वायरल हो रहे वीडियो को बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस, ब्लैक कलर की क्रॉप टॉप के साथ ब्लू डेनिम जींस पहन नाइट क्लब में थिरकती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस पूनम के इसी वायरल वीडियो को देख लोग ये कयास लगाने लगे हैं कि पूनम उस वक्त नशे में धुत थीं।

बता दें कि पूनम पांडे ने 'लॉकअप' शो में वोट्स के लिए कई पैंतरे आजमाए थे। एक्ट्रेस ने कभी टॉपलेस होने की बात की तो कभी न्यूड होने की बात कहकर वोट्स की डिमांड करती नजर आई थीं। हालांकि, इन सबके बाद भी वो शो की विनर नहीं बन पाईं।