भिलाई (वीएनएस)। अधिकारियों खुदगर्ज हो गये है कि जिनमें उनको आर्थिक लाभ नही होता उस काम में दिलचस्पी नही दिखाते। कुछ दिनों तक खानापूर्ति वाला कार्य कर इतिश्री कर लेते है। चाहे वह हाईकोर्ट का ही आदेश क्यों ना हो। उसके आदेश की भी धज्जियां उड़ा देते है। आजके अधिकतर अधिकारी जहां लाखों रूपये शासन से वेतन ले रहे हैंं, उसके बाद भी वे बिना आर्थिक लेन देने के काम अधिकांशतर अधिकारी नही करते। जहां से आर्थिक लाभ नही होता उस कार्य का वे केवल खानापूर्ति कर इतिश्री कर लेते है। इसका जीता जागता उदाहरण है कि हाईकोर्ट द्वारा जीई रोड सहित मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्ले के सड़कों से भी स्पीड बे्रेकर को हटाने का आदेश पिछले सालेेंं दिया था लेकिन अधिकारी थोड़ा बहुत खानापूर्ति कर इसको हटाने का कार्य बंद कर उसके आदेश को कागजों में बंद कर दिये। आज नतीजा यह हो रहा है कि बेतरतीब स्पीड ब्रेकर बने हुए है, जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है। गली मोहल्ल से लेकर हर जराष्ट्रीय राजमार्ग सहित सभी तरह की सड़कों को स्पीड ब्रेकर से मुक्त बनाने बिलासपुर हाईकोर्ट को जारी आदेश जारी किया था। इस आदेश के परिपालन को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग और स्थानीय निकायों की भूमिका शून्य है।
फोरलेन पर भिलाई-3 में आज स्पीड ब्रेकर के पास वाहन के अनियंत्रित होने से उसमें लदे लोहे के दो भारी भरकम गर्डर नीचे गिर पड़े। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन स्पीड ब्रेकर के चलते वाहनों के अनियंत्रित होने से आए दिन दुर्घटना हो रही है। ढाई साल पहले एक जनहित याचिका पर बिलासपुर उच्च न्यायालय ने शासन को चार सप्ताह के अंदर जांच कर प्रदेश भर से स्पीड ब्रेकर हटाने की कार्रवाई कर शपथ पत्र के साथ जवाब पेश करने का आदेश दिया था। लेकिन इस आदेश का पालन अब तक नहीं हो सका है। शुरुआत में नगर निगम की ओर से कुछ सड़कों पर बने स्पीड ब्रेकर को हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। लेकिन बाद में बनी अनेक सड़कों पर जनदबाव में ब्रेकर बना दिया गया है। फोरलेन सड़क को स्पीड ब्रेकर मुक्त बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने लगभग छह साल पहले ही परिवहन मंत्रालय को आदेशित किया है। लेकिन भिलाई से लेकर कुम्हारी तक फोरलेन सड़क पर सिग्नल वाले तिराहे और चौराहे के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से बने स्पीड ब्रेकर न्यायलयीन आदेश की मानों धज्जियां उड़ा रहे हैं।
लोहे के गर्डर से भरी ट्रक ट्रेलर हुई अनियंत्रित,ट्रेलर में लदा गिरा गार्डर स्पीड ब्रेकर हटाने के प्रति शासन प्रशासन में गंभीरता नहीं होने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। आज सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास भिलाई-3 में जनता स्कूल के पास मिडिल कट से पहले बने स्पीड ब्रेकर पर लोहे के गर्डर से भरी ट्रक ट्रेलर अनियंत्रित हो गई। इस वजह से ट्रेलर में लदा दो गर्डर सड़क पर गिर पड़ा। खुशकिस्मती रही की इस दौरान ट्रेलर के ठीक पीछे कोई भी वाहन नहीं था। इस तरह की घटना-दुर्घटना फोरलेन सड़क पर स्पीड ब्रेकर के चलते आए दिन पेश आ रही है। बावजूद इसके जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है।
गौरतलब रहे कि एक तो प्रॉपर सड़कें बनती नहीं,ऊपर से मनमर्जी और बेडौल स्पीड ब्रेकर बना दिए जाते हैं। इसके कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। गाड़ी अनयिंत्रित होने से कई बार वाहन चालकों को ऐसे स्थानों पर गिरते-संभलते देखा भी जा सकता है। लोगों को पता ही नहीं चलता कि झटके कारण कब उनकी हड्डी चटक जाती है और जीवन भर का दर्द दे जाता है।
जनसुरक्षा की हो रही अनदेखी सड़क पर स्पीड ब्रेकर वाली जगह में न संकेतक बोर्ड न ही रेडियम कलर लगाने पर किसी तरह की सजगता बरती जा रही है। उच्चतम न्यायालय की ओर से भी ऐसे अवैधानिक गति अवरोधक बनाने पर रोक है। न्यायालय के आदेश में साफ है कि अगर कहीं जान.माल की सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों की गति नियंत्रण आवश्यक है तो इंडियन रोड कांग्रेस ;आइआरसीद्ध के मानकों का पालन करें। चालकों को दूर से सचेत करने संकेतक बोर्ड और ब्रेकर में रेडियम कलर लगाया जाए। पूरे शहर में इस आदेश का भी कहीं पर पालन नहीं हो रहा है।