विधायक जुनेजा ने गार्डन सौन्दर्यीकरण, विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Posted On:- 2022-05-17



रायपुर (वीएनएस)। विधायक कुलदीप जुनेजा ने देवेंद्र नगर सेक्टर-3 के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी से बनने वाले उद्यानों में शुरू होने वाले नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने विधिवत पूजन कर क्षेत्रवासियों को पर्यावरण के प्रति सज़ग किया। यह गार्डन 42 लाख रु के लागत से तैयार होगी, जिसमें गार्डन के सौंदर्यीकरण नए तरीके से करने की योजना लोगों को बताई। इसमें विज्ञान से सम्बंधित थीम, ओपन जिम व नए तकनीक विस्तार के साथ गॉर्डन का सौन्दर्यीयकरण किया जाएगा, जिसके चलते बच्चों में बौद्धिक, मानसिक एवम समाजिक विस्तार होगा सुबह शाम गार्डन में व्याम व दौड़ने वालों के लिए एक निश्चित स्थान तय होने से उनके मन मे शांन्ति का संचार होगा।

विधायक ने लोगों से अत्यधिक वृक्षारोपण करने का आग्रह किया, ताकि पर्यावरण संतुलन में हमारी सराहनीय भागीदारी रहे इस अवसर पर पार्षद तिलक पटेल, गोपाल ठाकरे मंडल महामंत्री, वंदना राठौड़, सजीव अग्रवाल, शंकर पटेल, संजय पाठक, मनोज राठी, संजय सोनी, कमल गृतलहरे, महेश रिलवानी, सेवक महानन्दजी, गौतम यादव, श्याम सिक्का, सागर तांडी, झाजा बाग उपस्थित थे।