राजधानी की वाची मिस टीन यूनिवर्स पर पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी

Posted On:- 2022-05-17



रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश की राजधानी रायपुर की रहने वाली वाची पारीक मिस टिन यूनिवर्स 2021 में सेकंड रनर उप आकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। दुबई में 28 फरवरी से 7 मार्च 2022 तक यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें कुल 23 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

आपको बता दें वाची पारीक मिस टिन यूनिवर्स के पोडियम पर पहुंचने वाली पहली एशियाई और पहली भारतीय हैं। मात्र 19 वर्ष की उम्र में वाची पारीक ने यह खिताब अपने नाम किया है।  वाची का अब पूरा ध्यान भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस यूनिवर्स के खिताब पर है।

वाची अपना कैरियर फैशन और मनोरंजन में स्थापित करना चाहती हैं  जिसको लेकर वह लगातार मेहनत कर रही हैं।  वाची पारीक मिस टिन दिवा 2020 का भी खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।