अब लगा भाजपा है छग में

Posted On:- 2022-05-17



किसी भी राजनीतिक दल की मौजदूगी का एहसास तब होता है जब वह सक्रिय रहती है, जनहित से जुड़े मु्द्दे उठाती है। सरकार की गलत बात का जमकर विरोध करती है। सड़क पर उतरकर विरोध करती है, धरना प्रदर्शन करती है, हजारों की संख्या नेता व कार्यकर्ता गिरफ्तारी देते हं। लोगों को भी लगता है कि विपक्ष अपनी भूमिका ठीक निभा रहा है। राजनीति में जनता जिसे भूमिका देती है, उसे वह भूमिका ईमानदारी से निभानी चाहिए। जब देखती है जनता कि हां यह पार्टी विपक्ष की जिम्मेदारी ठीक से निभा रही है तो जनता उसे सत्ता के लायक भी समझती है। जो दल विपक्ष की भूमिका ठीक से नहीं निभा पाता है, उसे जनता सत्ता के लायक भी नहीं समझती है। कहने को छत्तीसगढ़ में विपक्ष में भाजपा है, जनता ने उसे सत्ता से हटाकर विपक्ष की भूमिका दी है। भाजपा को सत्ता खोये साढ़ तीन साल हो गए हैं लेकिन धरना प्रदर्शन का पूर्व अनुमति के विरोध में भाजपा ने 16मई को जेल भरो आदोलन को लेकर लगा कि छत्तीसगढ़ में विपक्ष में है। इससे पहले भी भाजपा ने विपक्ष के नाते कई बार धरना प्रदर्शन किया है, आंदोलन किया है लेकिन कभी ऐसा नहीं लगा कि विपक्ष में भाजपा है। विपक्ष को सत्ता के खिला्फ जितनी और जैसा आक्रामक होना चाहिए,उतनी आक्रामक कभी दिखी नहीं। भाजपा की गतिविधियों व उसके नेताओं के बयान को देखकर लगता था कि वह अभी सत्ता में है तथा कांग्रेस की गतिविधियां को देखते हुए लगता है कि वह विपक्ष में है।इसकी वजह यह हो सकती है कि भाजपा लगातार 15 साल सत्ता में रहने के कारण आक्रामकता खो चुकी है। और कांग्रेस 15 साल सत्ता से बाहर ररने के कारण सत्ता में आने के बाद आक्रामक बनी हुई है। वह इतनी आक्रामक है भाजपा व पीएम मोदी के खिलाफ कि लगता है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ही सत्ता में है और विपक्ष में भी है। भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी हमेशा आती थी और कहती थी कि भाजपा का सरकार के खिलाफ आक्रामक होना चाहिेए लेकिन भाजपा में विपक्ष की आक्रामकता बयानों में दिखती है लेकनि सड़क पर नहीं दिखती है। 16 मई तो राज्य की जनता को पहली बार ऐसा लगा कि भाजपा विपक्ष में है। साढ़े तीन साल बाद भाजपा सड़क पर उतरी और पूरी आक्रामकता के साथ धरना प्रदर्शन करने के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं न गिरफ्तारी भी दी है। सीढ़े तीन साल में भाजपा ने मुद्दे तो कई उठाए लेनिक उसे बड़ा मुद्दा न बना सकी। धरना प्रदर्शन भी किया लेकिन उससे भाजपा की मौजदगी का एसहास तक नहीं होता था। वह राजनीतिक दल जनता की नजर में वाहवाही का पात्र होता है जो छोटे से मुद्दे को अपनी गतिविधयों से बड़ा बना देता है। पहील बार भाजपा ने हजारों की संख्या में सड़क पर उतर कर गिरफ्टारी दी है। इससे उसका उठाया हुआ मुद्दा भी बड़ा हो गया है। अब मुद्दे पर भाजपा को छोडऩा नहीं चाहिए तथा सरकार को आंदोलन के पूर्व रोज अनुमति के आदेश को वापस लेने तक उठाते रहना चाहिए। इसके अलावा भाजपा शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, बढ़थ अपराध आदि के मुद्दे को उठाकर सरकार की गलती, खामियों व वादाखिलाफी का उजागर करते रहना चाहिए। अब भाजपा के पास चुनाव जीतने के लिए डेढ़ साल का समय ही है, इसी दौरान उसे जनता का दिल जीतना है। वह आक्रामक होकर ही जनता का दिल जीत सकती है। आक्रामक विपक्ष को ही जनता सही विपक्ष मानती हैं। उसे सत्ता के लायक समझती है। भूपेश बघेन आक्रामक विपक्ष की जिम्मेदारी निभाकर ही जनता का दिल जीत सके हैं अब भाजपा की बारी है,उसे भी आक्राम्क विपक्ष की भूमिका निबाहते हुए जनता का दिल जीतना चाहिए। भूपेश सरकार भाजपा को कम मौका देगी।इसलिए भाजपा को जो भी मौका मिलता है, उसका उसे पूरा फायदा उठाना होगा।