धमतरी ( वीएनएस)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचार विभाग ने 17 मई को पूरे देवर्षि नारद मुनि की जयंती मनाई। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर आमा तालाब रोड में धमतरी नगर के पत्रकारों का सम्मान करने कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुधीर गुप्ता रहे। अध्यक्षता देवेन्द्र मिश्रा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में विभाग सहकार्यवाह राजिम विभाग घनश्याम साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर धूप, बरसात की परवाह किए बगैर दिन-रात मेहनत कर समाचार संकलन कर पाठकों और दर्शकों तक समाचार पहुंचाने वाले नगर के सक्रिय पत्रकारों का डायरी, पेन और गमछा भेंटकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर राजेंद्र महेश्वरी, नरेश चंद्र श्रोती, रंजीत छाबड़ा, सत्येंद्र प्रसाद शर्मा, यशवंत साहू, डॉ. भूपेंद्र साहू, विशाल सिंह ठाकुर, मुकेश जैन, योगेश साहू, भूपेंद्र पटवा, पुष्पेंद्र साहू, दुर्गेश साहू, माधवेंद्र हिरवानी, भोजराज साहू, विजय कुमार साहू, यदुनंदन सिन्हा, अभिषेक मिश्रा, राज सोनवानी, रामेश्वर मरकाम, राजेश रायचुरा, रविंद्र चोपड़ा आदि पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन उमेश सिंह वशिष्ट तथा आभार प्रदर्शन गौरव मगर ने व्यक्त किया। इस मौके पर नगर कार्यवाह रामजी साहू, नगर सहकार्यवाह दीनबंधु सिन्हा, हरिवंश साहू, गोविंदा सोनी, अजय नामदेव, वेदु साहू, गौरव मगर, विश्वजीत कृदत्त, ऋषभ घोरपड़े, सागर निर्मलकर, दानीराम सिन्हा, सुबोध राठी, सुनील यादव, राजू सोनकर, विनोद राव रणसिंह, नंदू जसवानी आदि उपस्थित थे।