दिवंगत पत्रकार के परिवार जनों को 2 लाख की सहायता

Posted On:- 2022-05-17



बिलासपुर (वीएनएस)। जनसंपर्क विभाग की ओर से संचार प्रतिनिधि दुर्घटना सहायता योजना के तहत दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय संजय कुमार गुप्ता के परिवार जनों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदाय की गई है। उप संचालक जनसंपर्क मुनुदाऊ पटेल ने आज संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में पत्रकार के परिजन सीमा गुप्ता को 2 लाख रुपए का चेक सौंपा। उन्होंने दिवंगत पत्रकार गुप्ता को श्रद्धांजलि भी दी। इस अवसर पर जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कमर्चारी भी उपस्थित थे।