भैयाथान (वीएनएस)। विकास खंड के ग्राम करकोटी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के बालिकाओं के लिए आयोजित समर कैंप के समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्या तिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह व अध्यक्षता प्रकाश दुबे व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फुलसाय मरावी के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बालिकाओं के लिए 15 दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया गया था जिसमे व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत सिलाई, कढ़ाई, मेंहदी, सॉफ्ट टॉयज बनाना, ड्राइंग, पेंटिंग सहित अन्य कलात्मक वस्तुएं जैसे-वेस्ट मटेरियल से फ्लावर पॉट , फूल, झूमर, पेंन स्टैंड, माला, उनसे सजावट के सामान, पुराने पेपर से विभिन्न प्रकार के सजावट की चीजें आदि बनाना सिखाया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के मंशा अनुरूप समर कैम्प का आयोजन व्यवसायिक कौशल विकसित करने के लिए किया जा रहा है। जहां छात्राएं अपने रुचि अनुसार कौशल को विकसित करते हुए भविष्य में इसी कौशल दक्षता से आत्मनिर्भर व रोजगारमूलक बनेगे। यह कैम्प बच्चो के भविष्य से जुड़ा हुआ है। वर्तमान परिस्थिति में स्कूलों में संसाधन भी पर्याप्त है। समर कैंप में छात्राओ को अपने अपने कला को प्रदर्शित करने का अच्छा अवसर साबित हो रहा है।
इस दौरान बीआरसी अजेंद्र नाथ दुबे, विनोद यादव, शिक्षिका लिली कल्याणी मिंज, मीना सोनपाकर, करुणा बड़ा, पुनीता साहू, मीना राजवाड़े, सहित काफी संख्या में अभिभावक व बालिकाएं उपस्थित थे।