जांजगीर की मेधावी छात्रा दीपाली का संभागायुक्त अलंग ने किया सम्मान

Posted On:- 2022-05-17



जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जांजगीर चाम्पा जिले की मेधावी छात्रा कु. दीपाली सूयर्वंशी ने आज बिलासपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग से सौजन्य मुलाकात की। कु.दीपाली ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से घोषित कक्षा दसवीं की प्रावीण्य सूची में पूरे राज्य में 8वां स्थान हासिल कर जिले व संभाग का गौरव बढ़ाया है। उन्हें सभी विषयों में विशेष प्रावीण्यता के साथ 97.17 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। डॉ. अलंग ने गुलदस्ता व पदक से दीपाली का सम्मान किया और उनका मुंह मीठा कराया। उन्होंने दीपाली का कैरियर मार्गदर्शन करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि कुमारी दीपाली अत्यंत गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके पिता लखनलाल सूयर्वंशी राजमिस्त्री का काम कर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। कु. दीपाली ने दसवीं की पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर नैला-जांजगीर से पूर्ण की है। इस अवसर पर दीपाली की माता शकुन्तला सूयर्वंशी, पिता लखन सूयर्वंशी, समाज से टी सी रत्नाकर सहित उनके परिवारजन उपस्थित थे।