मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 6वीं चरण अभियान की शुरूआत

Posted On:- 2022-05-17



घर-घर पहुंचेगे मलेरिया कर्मी करेगें जांच और उपचार

दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिले में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 6वीं चरण की शुरूआत 17 मई से की गई है। यह अभियान 17 मई से 6 जून 2022 तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से घर-घर भ्रमण कर मलेरिया, टी.बी., मोतियाबिंद व स्केबिज की जांच व उपचार किया जाएगा। जिले के समस्त विकासखंडों में उक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए समस्त स्वास्थ्य दलों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है।

टीम की ओर से मलेरिया के संभावित लक्षण जैसे ठंड लगकर बुखार आना, सिर दर्द, जोड़ो में दर्द मोतियाबिंद के अंतर्गत धुंधला या अस्पष्ट दोहरा दिखाई देना, रंग फीके हल्की रोशनी रोशनी के चारों और गोल घेरा दिखाई देना, स्केबीज के अंतर्गत खुजली, टीबी के अंतगत लम्बे समय तक सूखी खांसी आना, खांसी के साथ बलगम खून आना, बेचैनी, सुस्ती भूख कम लगना वजन घटना सांस लेने पर सीने में दर्द थकान और शरीर में दर्द होना आदि के लक्षणों की पहचान कर उपचार किया जाएगा। अभियान की शुरूआत विकासखंड गीदम अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरानार से की गई। उक्त कार्यक्रम में सरपंच ग्राम पंचायत हीरानार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. मंडल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार खंड चिकित्सा अधिकारी गीदम, डॉ. गौतम कुमार एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. सीमा तिग्गा जिला मिडिया अधिकारी अंकित सिंह, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेम्स बैक व स्वास्थ्य विभाग के कमर्चारी एवं मितानिन उपस्थित थे।